{"_id":"6803751596659fffc60c37f2","slug":"ipl-2025-josh-hazelwood-raised-questions-on-chinnaswamy-pitch-said-it-is-not-like-the-common-wicket-rcb-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कार्तिक के बाद हेजलवुड ने बंगलूरू की पिच पर उठाए सवाल, कहा- यह चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: कार्तिक के बाद हेजलवुड ने बंगलूरू की पिच पर उठाए सवाल, कहा- यह चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं
Sat, 19 Apr 2025 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Apr 2025 03:34 PM IST
सार
हेजलवुड ने कहा कि बंगलूरू का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी के बल्लेबाजों ने पिछले मैचों से सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड
- फोटो : PTI
विस्तार
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने इस टीम को पांच विकेट से हराया। इस सीजन पिच को लेकर काफी विवाद हुए हैं। इसी कड़ी में अब बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी चिन्नास्वामी की पिच को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हेजलवुड से पहले आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने भी चिन्नास्वामी की पिच सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
हेजलवुड ने बल्लेबाजों को घेरा
हेजलवुड ने कहा कि बंगलूरू का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी के बल्लेबाजों ने पिछले मैचों से सबक नहीं लिया और इसी वजह से टीम को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब से पहले आरसीबी को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स से भी हार का सामना करना पड़ा था।

'चिन्नास्वामी का आम विकेट नहीं'
हेजलवुड ने मैच के बाद कहा, 'यह चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं है। निश्चित तौर पर इसमें हमेशा उछाल रहती है लेकिन अब इसमें कम विविधता देखने को मिल रही है। घरेलू मैदान पर यह हमारी लगातार तीसरी हार है। शायद ऐसा इसलिए हुआ कि हमने पिछले दो मैच से जल्दी सबक नहीं सीखा और हमने जितना हो सकता था उतना अभ्यास भी नहीं किया। हम शुरुआती ओवरों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए। पिछले दो मैच में हमारी गेंदबाजी पहले से बेहतर रही लेकिन हम इतनी जल्दी सुधार नहीं कर पाए जितना हमें करना चाहिए था।'

हरप्रीत बराड़ ने नेहल की तारीफ की
पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने मध्यक्रम के बल्लेबाज नेहल वढेरा की छोटे से लक्ष्य के सामने संयम के साथ बल्लेबाजी करने के लिए सराहना की। वढेरा ने 19 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेली। बराड़ ने कहा, 'नेहल बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह पिछले 2-3 साल से आईपीएल में खेल रहे हैं। वह घरेलू स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हाल ही में, जब हमने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती, तो उन्होंने नॉकआउट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। एक सीनियर के रूप में, मुझे बहुत गर्व महसूस होता है।'

'घरेलू परिस्थितियों का लाभ नहीं मिल रहा'
इससे पहले कार्तिक ने कहा था कि उनकी टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलना चाहिए था। यहां की पिच पर आमतौर पर बड़े स्कोर बनते रहे हैं। कार्तिक ने कहा, 'पहले दो मैच में हमने अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा था, लेकिन हमें इस तरह की पिच मिली जिस पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण था। हमने परिस्थितियों के मुताबिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन हमें क्यूरेटर से बात करनी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि वह अपना काम अच्छी तरह से करेंगे।'

'दोनों मैचों में एक ही जैसी पिच मिली'
उन्होंने कहा, 'दोनों मैचों में ऐसी पिच नहीं थी जिसे बल्लेबाजों को खास मदद मिल रही हो। यह चुनौतीपूर्ण था। अभी तक यहां खेले गए दोनों मैच में हमें एक जैसी पिच ही मिली है।' कार्तिक ने कहा कि टी20 क्रिकेट में लंबे शॉट और चौके-छक्के काफी मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट की प्रकृति ऐसी है कि इसमें जितने ज्यादा रन बनेंगे उतना प्रसारक को फायदा होगा और फैंस भी खुश होंगे। वे सभी चौके छक्के देखना चाहते हैं। हम जो कर सकते हैं उसके लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।'