फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fastest Fifty in T20 World Cup 2024 Australia Most Consecutive Wins in T20 WC Record and Stats

T20 WC: एक और मैच जीतते ही ऑस्ट्रेलिया बनाएगा रिकॉर्ड, जानें इस T20 विश्व कप में किसके नाम है सबसे तेज अर्धशतक

Sun, 16 Jun 2024 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 16 Jun 2024 04:39 PM IST
सार

सुपर-8 राउंड में एक और मैच जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व रिकॉर्ड बना देगी। टी20 विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल संयुक्त रूप से तीन टीमों के नाम है। इनमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और भारत की टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन
Fastest Fifty in T20 World Cup 2024 Australia Most Consecutive Wins in T20 WC Record and Stats
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। 19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो रही है। अब तक इस राउंड की सात टीमें तय हो चुकी हैं। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी कुछ बड़ी टीमों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। हालांकि, सुपर-8 का सबसे बड़ा मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा। भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। ऐसे में टीम इंडिया के पास इसका बदला लेने का शानदार मौका होगा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड बनाने से एक जीत दूर

हालांकि, एक चीज जो गौर करने वाली है, वह यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप में पिछले सात मैचों से लगातार जीत हासिल कर रही है। 2022 टी20 विश्व कप से लेकर अब तक कंगारू टीम लगातार सात मैच जीत चुकी है। सुपर-8 राउंड में एक और मैच जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व रिकॉर्ड बना देगी। टी20 विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल संयुक्त रूप से तीन टीमों के नाम है। इनमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और भारत की टीमें शामिल हैं।

इंग्लैंड ने 2010 टी20 विश्व कप से 2012 के संस्करण तक लगातार सात मैच जीते थे। वहीं, भारत ने 2012 टी20 विश्व कप से 2014 संस्करण तक लगातार सात मैच जीते थे। ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में 20 जून को बांग्लादेश या नीदरलैंड में से किसी एक से भिड़ना है। वहीं, 22 जून को ऑस्ट्रेलिया का सामना अफगानिस्तान से और 24 जून को भारत से है। क्या ऊपर की दो टीमें ऐसा कर पाएंगी या फिर भारतीय टीम इस जीत के सिलसिले को थामेगा, यह तो देखने वाली बात होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोइनिस ने बनाया रिकॉर्ड

Fastest Fifty in T20 World Cup 2024 Australia Most Consecutive Wins in T20 WC Record and Stats
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह इस टी20 विश्व कप संस्करण का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। टी20 विश्व कप 2024 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अमेरिका के एरॉन जोंस के नाम है। उन्होंने कनाडा के खिलाफ 22 गेंद में अर्धशतक लगाया था। वहीं, स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। मैकमुलेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही इस मुकाबले में 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

मैकमुलेन ने ओमान के खिलाफ 27 गेंद में भी अर्धशतक लगाया था। वहीं, स्टोइनिस ने ओमान के खिलाफ 27 गेंद में अर्धशतक जमाया था। टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का ओवरऑल रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। नीदरलैंड के माइबर्ग और स्टोइनिस 17-17 गेंद के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। माइबर्ग ने आयरलैंड के खिलाफ और स्टोइनिस ने श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था।

टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक
खिलाड़ी देश गेंद खिलाफ
युवराज सिंह भारत 12 इंग्लैंड
एसजे माइबर्ग नीदरलैंड 17 आयरलैंड
मार्कस स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया 17 श्रीलंका
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 18 पाकिस्तान
केएल राहुल भारत 18 स्कॉटलैंड
शोएब मलिक पाकिस्तान 18 स्कॉटलैंड
विज्ञापन

बुमराह के क्लब में स्टोइनिस

स्टोइनिस को स्कॉटलैंड के खिलाफ उनकी 29 गेंद में 59 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.45 का रहा। इससे पहले ओमान के खिलाफ मैच में भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वह टी20 विश्व कप 2024 में दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह, अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने दो-दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक
खिलाड़ी गेंद मैच जगह साल
दीपेंद्र सिंह एयरी 9 नेपाल vs मंगोलिया हांगझोऊ 2023
युवराज सिंह 12 भारत vs इंग्लैंड डरबन 2007
मिर्जा अहसान 13 ऑस्ट्रिया vs लग्जमबर्ग इलफोव काउंटी 2019
कॉलिन मुनरो 14 न्यूजीलैंड vs श्रीलंका ऑकलैंड 2016
आर सथीशन 14 रोमानिया vs सर्बिया सोफिया 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed