{"_id":"676118a0aa03aae9fb0a4e3e","slug":"fans-were-critical-of-rohit-sharma-s-performance-in-brisbane-as-india-slipped-further-into-trouble-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: रोहित के फिर विफल रहने पर निराश हुए प्रशंसक, सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान के संन्यास की चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: रोहित के फिर विफल रहने पर निराश हुए प्रशंसक, सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान के संन्यास की चर्चा
Tue, 17 Dec 2024 11:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:52 AM IST
सार
रोहित ने तीसरे टेस्ट में भी मध्यक्रम में ही उतरने का फैसला किया। रोहित जब क्रीज पर उतरे उस समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 44 रन था। तीसरे दिन बारिश के कारण रोहित को ज्यादा देर क्रीज पर समय बिताने का मौका नहीं मिला। चौथे दिन मंगलवार को भारतीय कप्तान ने 10 गेंदों का सामना किया और वह 10 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : X
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी जारी है और वह गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में सस्ते पर आउट हुए। रोहित एक बार फिर तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए। कमिंस की गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों में गई और वह 27 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इससे प्रशंसक काफी निराश हुए और उन्होंने भारतीय कप्तान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दी।
विज्ञापन
छह साल बाद मध्यक्रम पर उतरे
रोहित ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एडिलेड टेस्ट से जुड़े थे और उन्होंने ओपनिंग के बजाए छठे नंबर पर खेलने का फैसला किया। छह साल में पहली बार था जब रोहित मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। रोहित एडिलेड टेस्ट में 23 गेंदों पर तीन रन और 26 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने तीसरे टेस्ट में भी मध्यक्रम में ही उतरने का फैसला किया। रोहित जब क्रीज पर उतरे उस समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 44 रन था। तीसरे दिन बारिश के कारण रोहित को ज्यादा देर क्रीज पर समय बिताने का मौका नहीं मिला। चौथे दिन मंगलवार को भारतीय कप्तान ने 10 गेंदों का सामना किया और वह 10 रन बनाकर आउट हुए।

इस साल अच्छा नहीं रहा रोहित का प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर कुछ प्रशंसक रोहित के आउट होने से निराश हुए, जबकि कुछ फैंस ने भारतीय कप्तान की खराब फॉर्म को लेकर उन पर निशाना साधा। रोहित का इस साल टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 24 पारियों में 26.39 के औसत से 607 रन बनाए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 91 रन बनाए थे।

क्या संन्यास लेने वाले हैं रोहित?
रोहित आउट होने के बाद जिस तरह ग्लव्स हाथ में लेकर पवेलियन की ओर बढ़े, उससे उनके टेस्ट से संन्यास लेने की चर्चा ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है। रोहित ने इसी साल टी20 विश्व कप कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। रोहित का लाल गेंद के प्रारूप में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

Rohit Sharma left his gloves in front of the dugout. Signs of retirement? pic.twitter.com/DDZY7rkHhi
— Aragorn (@shiva_41kumar) December 17, 2024
मैच का हाल
मैच की बात करें तो चौथे दिन भी बारिश बार-बार मुकाबले में खलल डा रही है। बारिश के बीच भारत की स्थिति अच्छी नहीं है और 194 के स्कोर पर उसे सातवां झटका लगा है। कमिंस ने नीतीश रेड्डी को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।