फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fans in English sporting event for 1st time since March

इंग्लैंड में मार्च के बाद पहली बार खेल प्रतियोगिताओं में दर्शकों को अनुमति

Mon, 27 Jul 2020 07:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 27 Jul 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Fans in English sporting event for 1st time since March
- - फोटो : social media

इंग्लैंड में पहली बार खेल प्रतियोगिता में दर्शक पहुंचे जब 'द ओवल' में सरे और मिडिलसेक्स के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। अक्तूबर में स्टेडियमों को व्यापक रूप से खोलने की योजना के अंतर्गत कोरोना वायरस रोकने के एहतियाती कदमों का इस दौरान परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


दो स्टैंड के बीच एक पंक्ति को खाली छोड़ दिया गया और इस मैत्री मैच को देखने के लिये 1000 दर्शक मौजूद थे। इस दौरान परामर्श संकेत भी लगाये गए। परिवार के ग्रुप के बीच दो सीट का अंतर रखा गया। 
विज्ञापन


दक्षिण लंदन में स्टेडियम में सीमित लोगों की संख्या को सीटें दी गईं। सरे के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गॉउल्ड ने कहा कि क्लब की सीटों के लिए उन्हें 10,000 फोन आए। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट खेला जा रहा है और लोग खुश दिख रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह एकमात्र मौका नहीं हो। मुझे लगता है कि यह निर्भर करता है कि यह परीक्षण कितना अच्छा रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉउल्ड ने कहा, 'सरकार और सुरक्षा अधिकारियों के यहां काफी लोग हैं और मुझे लगता है कि वे इसे देखकर फैसला करेंगे। उम्मीद करते हैं कि अगर चीजें ठीक रहती है तो इससे चीजों की रफ्तार तेज होगी।' 


कुछ दर्शकों को शुक्रवार से शेफील्ड में विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में भी जाने की अनुमति दी जाएगी जो सरकार की दर्शकों की स्टेडियम में वापसी की योजना का हिस्सा है। इस योजना में शनिवार को ग्लोरियस गुडवुड घुड़सवारी रेस महोत्सव भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed