फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fans asks Suryakumar Yadav about Sanju Samson; SKY Response Wins Hearts, Watch Video; IND vs SL 3rd ODI

VIDEO: फैंस ने सूर्यकुमार से पूछा- हमारा संजू किधर है? SKY का जवाब जीत लेगा आपका दिल, देखें

Tue, 17 Jan 2023 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Jan 2023 10:36 AM IST
सार

सैमसन श्रीलंका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके, जबकि सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में शतक जड़कर तहलका मचाया था। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले में मौका नहीं दिया गया। तिरुवनंतपुरम में तीसरे वनडे में सूर्या को खेलने का मौका मिला

विज्ञापन
Fans asks Suryakumar Yadav about Sanju Samson; SKY Response Wins Hearts, Watch Video; IND vs SL 3rd ODI
सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे होनहार बल्लेबाजों में से एक संजू सैमसन चोट की वजह से नियमित तौर पर टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट ने उन्हें बाहर कर दिया। भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे सैमसन के होम ग्राउंड तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस दौरान फैंस और सूर्यकुमार यादव के बीच बातचीत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

फैंस ने सूर्यकुमार यादव से पूछा कि उनका 'संजू' कहां है? इस पर सुपरस्टार बल्लेबाज की प्रतिक्रिया ने निश्चित रूप से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। दरअसल, मैच के दौरान सूर्यकुमार बाउंड्री रोप के पास थे जब प्रशंसकों को उनसे बातचीत करने का मौका मिला। एक फैन को यह कहते हुए सुना गया- हमारा संजू किधर है? इस सवाल के जवाब में सूर्या ने अपने दिल की तरफ इशारा करते हुए फैंस को हैरत में डाल दिया। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूर्यकुमार के इशारे का मतलब था कि सैमसन उनके दिल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन पूरी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके, जबकि सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में शतक जड़कर तहलका मचाया था। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले में मौका नहीं दिया गया। तिरुवनंतपुरम में तीसरे वनडे में सूर्या को खेलने का मौका मिला, लेकिन वह चार रन ही बना सके। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में पांच विकेट पर 390 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंकाई टीम 73 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मैच 317 रन से जीता था।
विज्ञापन

इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की पारी खेली। यह उनका 46वां वनडे शतक और सभी प्रारूपों में 74वां शतक था। पूर्व कप्तान ने पिछला साल बांग्लादेश के खिलाफ वनडे शतक के साथ समाप्त किया और 2023 की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ दो शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की घोषणा कर दी है। इसके अलावा शुभमन गिल ने भी 117 रन की पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed