फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fan tries to breach security at IPL 2025 Opening match to meet Shah Rukh Khan, gets thrashed by police

IPL 2025 में सुरक्षा में सेंध: शाहरुख से मिलने के लिए बैरिकेड पार करने की कोशिश करता दिखा शख्स, पुलिस ने पीटा

Thu, 27 Mar 2025 11:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Mar 2025 11:50 AM IST
सार

कोलकाता की टीम की बात करें तो इस टीम ने दो मुकाबले खेल लिए हैं। बेंगलुरु के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बुधवार को टीम ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
Fan tries to breach security at IPL 2025 Opening match to meet Shah Rukh Khan, gets thrashed by police
शाहरुख और फेंस पार करने की कोशिश करता फैन - फोटो : IPL/BCCI/Twitter

विस्तार

आईपीएल 2025 में अब तक कई ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसमें कोई फैन सुरक्षा घेरे को पार कर अपने पसंदीदा खिलाड़ी या सेलिब्रिटी से मिलने मैदान पर पहुंच गया हो। विराट कोहली से लेकर रियान पराग तक से मिलने के लिए फैन सुरक्षा बैरिकेड को पार कर मैदान में पहुंच गया। इससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है। इस घटना में एक फैन केकेआर के मालिक शाहरुख खान से मिलने के लिए कोलकाता के ईडन गार्डेंस की फेंसिंग को पार करने की कोशिश करता दिखा। हालांकि, पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


SRH vs LSG Playing-11: आज लखनऊ का क्या होगा? कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के साथ हैदराबाद का करेंगे सामना, संभावित-11
विज्ञापन

यह घटना आईपीएल 2025 के पहले मैच यानी 22 मार्च की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद यह घटना घटी। फैन फेंस पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश करता दिखा, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और उस पर लात घूसे बरसा दिए। शाहरुख से मिलने के लिए पहुंचने की कोशिश करना इसलिए भी गंभीर विषय है क्योंकि हाल फिलहाल में अभिनेता सलमान खान को काफी धमकियां मिली हैं। ऐसे में शाहरुख की सुरक्षा भी पुख्ता कर दी गई है।

IPL 2025: 'दिल टूट गया...', रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ को व्हीलचेयर पर देखकर फैंस हुए दुखी, सामने आई तस्वीर

इसी मैच के दौरान एक फैन विराट कोहली से भी मिलने पहुंचा था। उसने विराट के पैर छुए थे और उन्हें गले लगाया था। यह दृश्य वैसे तो काफी सुंदर था, लेकिन इससे खिलाड़ियों और सेलिब्रिटी की सुरक्षा में चूक के विषय को भी भी बढ़ावा दिया है। बुधवार को एक फैन ने गुवाहाटी में सुरक्षा घेरा तोड़कर रियान पराग से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन

कोलकाता की टीम की बात करें तो इस टीम ने दो मुकाबले खेल लिए हैं। बेंगलुरु के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को हराकार अजिंक्य रहाणे की टीम ने जीत का खाता खोला। अब इस टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस से 31 मार्च को वानखेड़े में होगा। कोलकाता इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed