{"_id":"68ea22f26e04c5eb0b005616","slug":"fan-goes-viral-after-proposing-to-india-captain-shubhman-gill-in-delhi-test-against-wi-during-second-day-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: दिल्ली टेस्ट के दौरान युवती ने दिल खोलकर लुटाया प्यार, शुभमन गिल से स्टेडियम में इजहार; फोटो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: दिल्ली टेस्ट के दौरान युवती ने दिल खोलकर लुटाया प्यार, शुभमन गिल से स्टेडियम में इजहार; फोटो वायरल
Sat, 11 Oct 2025 02:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:58 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ गिल की पारी से इतर मैदान पर एक महिला प्रशंसक ने सुर्खियां बटोरी। दरअसल, यह महिला प्रशंसक दर्शकदीर्घा में प्लेकार्ड लेकर बैठी थी जिसमें लिखा था, आई लव यू शुभमन।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : BCCI/Twitter
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मैच का आज दूसरा दिन है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान शुभमन गिल ने दमदार पारी खेली और शतक लगाकर नाबाद पवेलियन लौटे। गिल की पारी से इतर मैदान पर एक महिला प्रशंसक ने सुर्खियां बटोरी। दरअसल, यह महिला प्रशंसक दर्शकदीर्घा में प्लेकार्ड लेकर बैठी थी जिसमें लिखा था, आई लव यू शुभमन।
विज्ञापन
स्क्रीन पर दिखी तस्वीर
भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 318 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी आगे बढ़ाई। गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच जब साझेदारी पनप रही थी उस वक्त टीवी कैमरा दर्शकदीर्घा की तरफ मुढ़ा। स्क्रीन पर नजर आया कि एक लड़की प्लेकार्ड लेकर बैठी है जिसमें उसने शुभमन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। देखते ही देखते ही यह फोटो वायरल हो गई। जैसे ही यह तस्वीर मैदान की स्क्रीन पर नजर आई, दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने लगे और ठहाके मारकर हंसने लगे।
स्क्रीन पर तस्वीर आने के बाद महिला प्रशंसक भी अपनी हंसी नहीं रोक सकी। मैदान के अंदर गिल अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं, जबकि मैदान के बाहर भी उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली टेस्ट में गिल ने शानदार पारी खेली और टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई।

गिल ने कप्तान के तौर पर जड़ा पांचवां शतक
दिल्ली टेस्ट में गिल का बल्ला जमकर बोला और वह अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाने में सफल रहे। गिल को इस साल रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। गिल ने ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्ले से भी सभी को प्रभावित किया है। गिल इस कैलेंडर वर्ष में कप्तान के तौर पर पांच टेस्ट शतक लगा चुके हैं। गिल इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है जिन्होंने कप्तान रहते दो बार एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक लगाए हैं।

भारत ने पारी घोषित की
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। भारत ने जैसे ही ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवां विकेट गंवाया, टीम ने पारी घोषित कर दी। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी ने बनाए जो 175 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 129 रनों की पारी खेली। ये उनका घरेलू टेस्ट मैच में सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले घर पर टेस्ट में गिल का सर्वोच्च स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में अहमदाबाद टेस्ट में 128 रन बनाना था।