{"_id":"5a2aa8f74f1c1baf678c07d3","slug":"famous-cricket-umpire-dr-prakash-vaz-died-during-accident-in-thane-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में इस चर्चित क्रिकेट अंपायर की मौत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सड़क दुर्घटना में इस चर्चित क्रिकेट अंपायर की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 09 Dec 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
डॉ प्रकाश वझे
मुंबई के चर्चित क्रिकेट अंपायर डॉ. प्रकाश वझे की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। डॉ. प्रकाश ठाणे में स्कूटी से जा रहे थे। उसी दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ स्कूटी पर सवार नरायण हेगड़े बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डॉ. प्रकाश के रिश्तेदारों ने बताया कि डॉ. वझे अनेक प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच में बतौर अंपायर काम कर चुके हैं। वे नवोदित क्रिकेटरों को प्रशिक्षण भी दिया करते थे। इसके अलावा डॉ. प्रकाश नियमित तौर पर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करते रहते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने नाम डॉ. प्रकाश वझे क्रीड़ा प्रतिष्ठान की स्थापना भी की थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- पाक ने खड़ी की मुश्किलें, भारत के हाथ से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी
विज्ञापन
डॉ. प्रकाश वझे टेनिस, डबल विकेट क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजित करते थे। स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर डॉ. वझे ने मुंबई, ठाणे, रायगड, पालघर जिले के उदीयमान शतरंज खिलाड़ी एक मंच उपलब्ध कराया था। नवघर पुलिस ने दुर्घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।