अपने पहले ही मैच से रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया फैज फैजल का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले आठवें सबसे बुजर्ग क्रिकेटर हैं, साथ ही पिछले 16 सालों में सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर के रूप में करियर शुरू करने का मौका मिला।
उन्हें भले ही वनडे करियर शुरू करने में लंबा इंतजार करना पड़ा हो, लेकिन अपने पहले ही मैच में बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरते ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि इस रिकॉर्ड में वह अकेले नहीं हैं, उन्हें 2 अन्य क्रिकेटरों के साथ इस रिकॉर्ड को साझा करना पड़ेगा क्योंकि इसमें तीनों की सहभागिता है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह वनडे सीरीज इस मायने में खास रही क्योंकि इसके पहले ही मैच में 40 साल के बाद किसी 2 नवोदित बल्लेबाजों (लोकेश राहुल और करुण नायर) ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करते हुए भारतीय पारी का आगाज किया था। अब सीरीज के तीसरे मैच में लोकेश राहुल के साथ फैज फैजल ने पारी का आगाज किया। फैजल का यह पहला मैच है।
इस लिहाज से वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सीरीज में भारत की ओर से 3 नवोदित बल्लेबाजों ने अपने करियर का आगाज करते हुए भारतीय पारी की शुरुआत की हो। लोकेश (63) और फैज (55) ने पारी की शुरुआत करते हुए अविजित 126 रनों की शतकीय साझेदारी भी कर डाली।
IPL नहीं बना फैज फैजल के चयन का आधार
जानते हैं फैज के अब तक के करियर की कुछ खास बातें
फैज ने अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में विदर्भ के लिए खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। रणजी ट्रॉफी 2003 में विदर्भ की ओर से खेलते हुए उन्होंने 151 रनों की पारी खेली।
अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत से पहले उन्होंने 79 प्रथम श्रेणी खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 5341 रन बना चुके हैं। प्रथम श्रेणी करियर में उनका बेस्ट नाबाद 200 रन रहा है।
उन्होंने अन्य घरेलू टूर्नामेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इस साल जनवरी में देवधर ट्रॉफी के फाइनल में लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए इंडिया-बी के खिलाफ 112 गेंदों में शानदार शतक (100 रन) लगाया था।
ईरानी कप 2016 में भी बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने बल्ले का जलवा दिखाया। टूर्नामेंट में मुंबई में 127 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए उन्होंने शेष भारत को जीत दिलाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने करुण नायर के साथ मिलकर 480 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया था। ईरानी कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल की गई यह सबसे बड़ी जीत है।
देवधर ट्रॉफी से पहले विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाले गुजरात के खिलाफ उन्होंने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।
दूसरी ओर, फैज ने टी-20 में भी अपना जोरदार खेल दिखाया है और 48 मैचों में 896 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका बेस्ट रहा 66 रन।
वह साल 2010 और 2011 के आईपीएल में 2 साल के प्रतिबंधित हो चुकी टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल में फैज का सर्वाधिक स्कोर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 45 रन है। वह राजस्थान के लिए 12 मैच खेले हैं।
फैज इस समय इंग्लैंड में टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं। वह डरहम काउंटी में हैटन लायंस क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं जिसमें 2 शतक भी लगाए हैं।