फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   failures are part of life says unmukt chand

आईपीएल की तीन पारी में दो जीरो फिर भी हीरो

Thu, 11 Apr 2013 04:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
failures are part of life says unmukt chand

उन्मुक्त आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के विस्फेटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के अनफिट होने के कारण ओपनिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


अब तक तीन मैचों में ओपनिंग करते हुए उनमुक्त दो बार पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। आईपीएल के इस सीजन में उनमुक्त के नाम अब तक 3 मैच में 23 रन हैं।

अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के बजाय उनमुक्त अपने विज्ञापन कार्यक्रम पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

आईपीएल के दौरान समय निकाल कर उनमुक्त दिल्ली में बुधवार को एक प्रोडक्ट की लांचिंग पर पहुंचे।

हालांकि भारतीय अंडर 19 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद अपने निराशाजनक प्रदर्शन से हताश नहीं हैं।

उनका कहना है कि वह अगले मैचों में चीजों को बदलने की कोशिश करेंगे। उनमुक्त ने कहा वो बिल्कुल हताश नहीं हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो अगले मैचों में चीजों को बदल देंगे।


इस लीग के पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के तूफनी गेंदबाज ब्रेट ली ने पहली ही गेंद पर और मंगलावर को मुंबई इंडियंस के आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था।
विज्ञापन


नहीं है कोई दबाव
जब इस युवा ओपनर से पूछा गया कि क्या उन पर कोई दबाव है? इस जवाब में उनमुक्त ने कहा कि वो कोई दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं और न ही नर्वस हैं।

उन्मुक्त ने कहा, 'मैं जानता हूं कि मुझे रन स्कोर करने होंगे और मैं अगले मैचों में ऐसा कर सकता हूं'।

उन्मुक्त ने माना कि दिल्ली को सहवाग जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी की कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हम सहवाग की कमी महसूस कर रहे हैं।

उनके टीम में मौजूद रहने से दिल्ली के प्रदर्शन में काफी फर्क आ जाता है। हम उम्मीद करेंगे कि वह जल्द से जल्द टीम में लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed