फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Extension of the term of Sourav Ganguly and Secretary Jay Shah Supreme Court to hear on February 16

सुप्रीम कोर्ट की शरण में BCCI, इन दिन होगा सौरव गांगुली-जय शाह के भविष्य पर फैसला

Wed, 20 Jan 2021 11:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 Jan 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Extension of the term of Sourav Ganguly and Secretary Jay Shah Supreme Court to hear on February 16
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली का कार्यकाल पिछले माह 27 जुलाई तो बोर्ड के सचिव जय शाह का मई में ही खत्म हो चुका है। इन दोनों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट याचिका दाखिल की थी। गांगुली और जय शाह को 2025 तक बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव के रूप में अगला कार्यकाल मिलेगा या नहीं, इस पर फैसला 16 फरवरी को हो सकता है।

विज्ञापन
 

अक्तूबर 2019 में संभाला था पद

गांगुली और शाह ने जब अध्यक्ष और सचिव के रूप में कामकाज संभाला था, तब उनके राज्य और राष्ट्रीय इकाई में छह साल के कार्यकाल में केवल नौ माह ही बचे थे। इस बीच बीसीसीआई ने 21 अप्रैल को शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर शाह और गांगुली के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की थी। बोर्ड चाहता है कि दोनों का कार्यकाल 2025 तक यानी चार वर्ष तक के लिए बढ़ जाए।

विज्ञापन

क्या कहता है मौजूदा नियम

मौजूदा संविधान के अनुसार अगर किसी पदाधिकारी ने बीसीसीआई या राज्य संघ में मिलाकर तीन साल के दो कार्यकाल पूरे कर लिए हैं, जो उसे तीन साल का अनिवार्य ब्रेक लेना होगा। गांगुली ने 23 अक्तूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला था और उन्हें अगले साल पद छोड़ना होगा, लेकिन छूट दिए जाने के बाद वह 2025 तक पद पर बने रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed