{"_id":"f1998244-bd3e-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"experience-of-playing-the-playoffs-will-help-us-going-forward-says-ms-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच से चंद मिनट पहले 'ब्लूप्रिंट' तैयार करते हैं कैप्टन कूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच से चंद मिनट पहले 'ब्लूप्रिंट' तैयार करते हैं कैप्टन कूल
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 15 May 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 के प्ले आफ में जगह बना चुकी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी रणनीति बनाने के तरीके का खुलासा किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपनी मैन आफ द मैच पारी (नाबाद 58) रनों की बदौलत एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचाने वाले कप्तान धोनी ने कहा है कि वह किसी भी मैच से मात्र 15 से 20 मिनट पहले ही अपनी रणनीति तैयार करते हैं।
विज्ञापन
कप्तान धोनी ने दिल्ली को 33 रन से शिकस्त देने के बाद कहा कि मैं किसी भी मैच को लेकर ज्यादा दबाव में नहीं रहता हूं। मैं होटल से मैदान तक के 15 से 20 मिनट के सफ्र के बीच में ही अपने मैच के बारे में और उसकी रणनीति को लेकर विचार करता हूं।
विज्ञापन
धोनी ने दिल्ली के खिलाफ 35 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 58 रनों की पारी खेलकर टीम को 168 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था।
धोनी ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारी टीम ने पिछले छह वर्षों में प्लेआफ तक अपनी जगह पक्की की है।
हमारे और टीम के मालिकों के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें उम्मीद है कि चेन्नई शीर्ष दो में भी जगह बनाने में कामयाब रहेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स की दिल्ली पर यह 11वीं जीत थी जिसके साथ ही वह अंकतालिका में सर्वाधिक 22 अंकों के साथ प्लेआफ में पहुंच गई है। टीम का ध्यान अब शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की करने पर है।