फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Exclusive Avesh Khan Father Aashiq Khan was unaware of Avesh debut for Team India said waiting for this good news for a long time

खुशी के आंसू: आवेश के डेब्यू से अंजान थे पिता आशिक खान, बोले- अरसे से था इस खुशखबरी का इंतजार

Sun, 20 Feb 2022 07:22 PM IST
Rohit Raj रोहित राज
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार
तेज गेंदबाज आवेश खान को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। लंबे समय से टीम के साथ बने हुए आवेश को लंबे इंतजार के बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टीम इंडिया में आवेश के डेब्यू को अमर उजाला ने उनके पिता आशिक खान से फोन पर बात की।
loader
Exclusive Avesh Khan Father Aashiq Khan was unaware of Avesh debut for Team India said waiting for this good news for a long time
आवेश खान और उनका परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान को आखिकार भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल ही गया। लंबे समय से टीम के साथ बने हुए आवेश को लंबे इंतजार के बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेल चुके हैं और अब लखनऊ सुपरजाएंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे। नीलामी में लखनऊ ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। टीम इंडिया में आवेश के डेब्यू को अमर उजाला ने उनके पिता आशिक खान से फोन पर बात की।


आवेश को जब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया की कैप सौंप रहे थे तो पिता आशिक खान को इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। वे बाजार में थे। अमर उजाला ने उन्हें बेटे के डेब्यू के बारे में सबसे पहले बताया। 


आइए जानते हैं आशिक खान ने क्या-क्या कहा:

आवेश खान को डेब्यू करने का मौका मिला है। इस पर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या है?

क्या आवेश को डेब्यू करने का मौका मिला है? यह बात सच है क्या? अगर ये सच है तो बहुत खुशी की बात है। मुझे तो पता नहीं। मैं अभी बाजार से घर जा रहा हूं। बहुत दिनों से डेब्यू का इंतजार था। आपने ये खबर दी है। मैं घर से बाहर था। बहुत दिनों से इस दिन का इंतजार था। यह खुशखबरी आपने दी है। डेब्यू में देर हुई है, लेकिन यही जिंदगी है। टीम में पहले भी उनका चयन हुआ था। पहले मैच का हम इंतजार कर रहे थे।

आवेश का बचपन कैसा गुजरा था?
हमलोग निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आते थे। उसी हिसाब से आवेश का बचपन मुश्किलों में गुजरा था।

उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए आपको क्या-क्या कठिनाइयां झेलनी पड़ीं?
उसने अपने जीवन में कई समझौते किए हैं। कभी ऐसी फरमाइश नहीं की जिसे मैं पूरा नहीं कर पाऊं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में चयन होने के बाद आपसे उनकी क्या बात हुई थी?
टीम चयन होने के बाद बिल्कुल बात हुई थी। उसने मुझे नहीं बताया था कि डेब्यू करने वाला हूं। हम उसके डेब्यू का इंताजर लंबे समय से कर रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें टीम में लिया गया था, लेकिन मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। कई बार 12वें खिलाड़ी तो बने, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो सके। दो-तीन बार 12वें खिलाड़ी बनने के बाद आज किसी तरह उन्हें मौका मिला है।

आईपीएल में उनके लिए बड़ी बोली लगी? क्या आपको 10 करोड़ रुपये की उम्मीद थी?
उम्मीद से ज्यादा बड़ी बोली लगी। मुझे पांच-छह करोड़ रुपये तक की उम्मीद थी। नीलामी में उनके बिकने के बाद हमें बहुत ज्यादा खुशी हुई थी। अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चुने जाने के बाद घर में जश्न का माहौल है।

माता-पिता के साथ आवेश खान
माता-पिता के साथ आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
आवेश खान ने प्रथम श्रेणी में लिए हैं 100 विकेट
आवेश खान के करियर की बात करें तो उन्होंने 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 100 विकेट लिए हैं। लिस्ट-ए में उनके नाम 22 मैचों में 17 और टी20 में 48 मुकाबलों में 65 विकेट हैं। वे भारत की अंडर-19 टीम के अलावा, भारत-ए, मध्य प्रदेश, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुके हैं। अब आवेश आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे। आईपीएल में आवेश ने अब तक 25 मैचों में 29 विकेट लिए हैं।

पिता चलाते थे पान की दुकान
आवेश के पिता आशिक खान पहले सड़क किनारे पान की दुकान चलाते थे। बाद में उन्होंने कमाने के लिए अन्य काम भी किए। आवेश का बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा है। पिता को क्रिकेट का शौक था इसलिए बेटे को टाइम पास करने के लिए क्रिकेट खेलने दिया। आवेश को क्रिकेटर बनाने में उनके पहले कोच अमरदीप पठानिया का काफी योगदान है। वे अंपायरिंग भी करते थे। उन्होंने आवेश को क्रिकेट में आगे बढ़ाया। 

कोच के सपने को किया पूरा
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने एक एकेडमी खोलने विचार किया था। उसकी जिम्मेदारी अमय खुरासिया को सौंपी गई थी। उसी दौरान राज्य के सभी बच्चों का ट्रायल हुआ था। उसमें आवेश का चयन हुआ था। 2011 में अमय खुरासिया ने आवेश से कहा था कि वे भारत के लिए खेलें। आज आवेश ने अपने कोच के सपने को भी पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed