{"_id":"5f007f608ebc3e430d5631f9","slug":"ex-indian-pacer-aavishkar-salvi-joins-pondicherry-as-head-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजरी ने खत्म किया टीम इंडिया के इस पेसर का करियर, अब दोबारा बने क्रिकेट टीम के कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंजरी ने खत्म किया टीम इंडिया के इस पेसर का करियर, अब दोबारा बने क्रिकेट टीम के कोच
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अविष्कार साल्वी को आगामी घरेलू सत्र के लिए पुडुचेरी क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पुडुचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुंबई के प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर ओंकार खानविलकर टीम के सहायक कोच होंगे और राजस्थान के पूर्व विकेटकीपर दिशांत याग्निक क्षेत्ररक्षक कोच की भूमिका निभाएंगे।
2 of 4
आविष्कार साल्वी
- फोटो : ट्विटर
साल्वी कर्नाटक के बल्लेबाज जे अरूण कुमार की जगह लेगे। सीएपी के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 38 साल के साल्वी को इसलिए चुना क्योंकि उन्होंने टीम साथ के पहले सत्र में अच्छा काम किया था। सभी नियुक्तियां एक सत्र के लिए की गई है, उन्होंने पीटीआई से कहा, 'पुडुचेरी के कोच के रूप में पहले सत्र में साल्वी ने अच्छा का किया था इसलिए हमने फिर से उन्हें चुना है। वह खिलाड़ियों को अच्छे से जानते है।'
3 of 4
आविष्कार साल्वी
- फोटो : ट्विटर
मुंबई के पूर्व खिलाड़ी साल्वी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए पीटीआई से कहा, 'पुडुचेरी के साथ यह मेरा दूसरा कार्यकाल है, मैं पहले सत्र में भी उनका मुख्य कोच था, उन्होंने एक बार फिर से मुझे नियुक्त किया है। कोरोना के कारण हमें यह नहीं पता कि क्रिकेट सत्र कब से शुरू होगा, क्रिकेट कैसे खेला जाएगा, लेकिन फिर भी अगर कोई संघ खुद को तैयार कर रहा है, तो उसका हिस्सा बनना अच्छी बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आविष्कार साल्वी
- फोटो : ट्विटर
साल्वी का गेंदबाजी एक्शन महान ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैक्ग्रा से मिलता-जुलता था। अप्रैल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले इस पेसर को भारत के लिए सिर्फ चार एकदिवसीय ही खेलने का मौका मिला। इंजरी ने उनका करियर चौपट कर दिया। हालांकि 2009 आईपीएल में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने स्क्वॉड में जगह दी, लेकिन टीम इंडिया में वापसी कभी नहीं हो पाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।