{"_id":"57f4efdc4f1c1b940a27031b","slug":"ex-icc-chief-ehsan-mani-wants-pakistan-cricket-board-to-isolate-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिसियाए पाकिस्तान ने BCCI अध्यक्ष के बयानों को बताया ‘भड़काऊ’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खिसियाए पाकिस्तान ने BCCI अध्यक्ष के बयानों को बताया ‘भड़काऊ’
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
एहसान मानी
- फोटो : getty
पूर्व आईसीसी अध्यक्ष एहसान मानी बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर के बयानों से खफा है। पाकिस्तानी मूल के मानी का कहना है कि अनुराग ठाकुर को अपने बयानों की भरपाई करनी पड़ेगी।
दरअसल अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत आईसीसी के आयोजनों में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा। ठाकुर के बयानों को ‘भड़काऊ’ करार देते हुए उन्होंने कहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी को भारत में आईसीसी के आयोजनों का विरोध करना चाहिए।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हुक्मरानों को केपटाउन में अगले हफ्ते होने वाली आईसीसी की कार्यकारी मीटिंग में इस मुद्दे को उठाना चाहिए। एहसान मानी 2003 से 2006 तक आईसीसी के अध्यक्ष रहें थे।

PCB को हो चुका है 670 करोड़ी का नुकसान
अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
एहसान मानी ने कहा, “बीसीसीआई अध्यक्ष ने अपने बचकाने और भड़काऊ बयानों के जरिए पाकिस्तान को अपना पक्ष रखने का अच्छा मौका दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों को आईसीसी से मांग करनी चाहिए कि वो बीसीसीआई मुखिया को समन करे और उनके बयानों पर सफाई मांगे।”
मानी ने कहा, “अनुराग ठाकुर एक राजनेता हैं और सत्ता पक्ष से सांसद भी हैं। आईसीसी को पुछना चाहिए कि किस आधार पर उन्होंने यह बयान दिया। आईसीसी के नियमों के मुताबिक आईसीसी या किसी भी सहयोगी बोर्ड के अधिकारी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिससे खेल की छवि खराब हो।”
इससे पहले भी वानी ने आईसीसी आयोजनों को में पाकिस्तान को भारत से न खेलने की सलाह दी थी। मानी ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहता। मगर सच यह है कि भारत-पाक मैचों से आईसीसी को बेहद कमाई होता है, जिसका बड़ा हिस्सा भारत को जाता है।
भारत और पाकिस्तान ने 2007 से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। इस वजह से अनुमान है कि पीसीबी को 10 करोड़ डॉलर यानी करीब 670 करोड़ का नुकसान हुआ है