{"_id":"5b638bf64f1c1bb37b8b5f1a","slug":"everyone-is-entitled-to-celebrate-the-way-they-want-to-says-joe-root-on-virat-kohli-mic-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न मनाकर कोहली ने लिया था रूट से बदला, अब इंग्लिश कप्तान बोले- सीरीज में मजा आएगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जश्न मनाकर कोहली ने लिया था रूट से बदला, अब इंग्लिश कप्तान बोले- सीरीज में मजा आएगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को जो रूट के माइक ड्रॉप सेलिब्रेशन की अपने ही स्टाइल में नकल की थी। हालांकि इंग्लिश कप्तान ने इस बात को खेल भावना से लिया और कहा, इससे टेस्ट क्रिकेट को नया रंग मिला है।
विज्ञापन
कोहली ने मिड विकेट से सीधा थ्रो मारकर रूट को रन आउट किया था। कोहली के थ्रो ने जॉनी बेयरस्टो के साथ उनकी 100 से अधिक रन की साझेदारी का अंत किया था। रूट ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले स्काई स्पोर्ट्स से कहा, मैंने मैदान पर यह नहीं देखा। मैंने दिन का खेल खत्म होने के बाद यह देखा। यह टेस्ट क्रिकेट को नया आयाम देता है। इससे खेल से थोड़ा मजाकिया माहौल बना रहता है। यह सीरीज को रोमांचक बनाए रखता है। देखते हैं कि सीरीज के पांच टेस्ट मैचों के दौरान कैसा माहौल रहता है, कुल मिलाकर मजा आएगा।
विज्ञापन
कोहली ने रूट के वनडे सीरीज के दौरान किए गए माइक ड्रॉप ऐक्ट की नकल की थी। रूट ने सेंचुरी का जश्न मनाते समय अपना बैट नीचे छोड़ दिया था। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स ने भी कहा कि कोहली के जश्न मनाने के तरीके से उन्हें कोई समस्या नहीं है। जेनिंग्स ने कहा कि सब अपने तरीके से विकेट लेने की खुशी मना सकते हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के जेनिंग्स ने इस घटना को तरजीह नहीं दी और कहा, इसमें कोई दिक्कत नहीं। हर किसी को अपने तरीके से जश्न मनाने का अधिकार है। उन्होंने जश्न मनाया और यह कूल है।