{"_id":"67b4a750bfb87cca8305913d","slug":"essex-sign-shardul-thakur-for-seven-game-county-championship-stint-know-details-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shardul Thakur: भारतीय टीम में नहीं मिला मौका तो शार्दुल ठाकुर ने थामा विदेशी टीम का हाथ, बोले- मैं खुश हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shardul Thakur: भारतीय टीम में नहीं मिला मौका तो शार्दुल ठाकुर ने थामा विदेशी टीम का हाथ, बोले- मैं खुश हूं
Tue, 18 Feb 2025 08:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:59 PM IST
सार
शार्दुल ठाकुर देश के शीर्ष ऑलराउंडर्स में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए पिछला मैच दिसंबर, 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खेला था। तब से शार्दुल का उपयोग किसी भी प्रारूप में नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अब काउंटी चैंपियनशिप में अपना दम खम दिखाते नजर आएंगे। उन्हें एसेक्स ने काउंटी चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल किया है। मंगलवार को क्लब में इसकी घोषणा की और बताया कि वह डिवीजन एक के सात मैचों में एसेक्स की तरफ से काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : Twitter
घरेलू क्रिकेट में चमके शार्दुल
33 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत की तरफ से 11 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह पहली बार काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। ठाकुर ने वर्तमान घरेलू सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले महीने उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ 51 और 119 रन बनाए थे जबकि मेघालय के खिलाफ 84 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने मेघालय के खिलाफ हैट्रिक भी बनाई थी।

'मैं खुश हूं'
ठाकुर ने एसेक्स की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, मैं अगले सत्र में एसेक्स की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। इससे मुझे नयी चुनौतियों का सामना करने तथा अपनी प्रतिभा और कौशल को दिखाने का मौका मिलेगा। काउंटी क्रिकेट ऐसा है जिसका मैं शुरू से हिस्सा बनना चाहता था और मुझे बहुत खुशी है कि मैं इसमें एसेक्स का प्रतिनिधित्व करूंगा।

आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे शार्दुल
शार्दुल ठाकुर देश के शीर्ष ऑलराउंडर्स में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए पिछला मैच दिसंबर, 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खेला था। तब से शार्दुल का उपयोग किसी भी प्रारूप में नहीं किया गया है। वहीं, हाल ही में हुई आईपीएल की मेगा नीलामी में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।