{"_id":"8130ffd8-40a6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"equivalent-series-indies-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज ने बांग्लादेश से की सीरीज बराबर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज ने बांग्लादेश से की सीरीज बराबर
मिरपुर/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मैचों की वन-डे सीरीज के चौथे मैच में बांग्लादेश को 75 रन से रौंदकर वेस्ट इंडीज ने सीरीज दो-दो की बराबर कर ली है। विंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 211 रन ही बना सकी। जवाब में बांग्लादेश की टीम 34.1 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
बांग्लादेश के पांच विकेट एक समय 13 रन पर ही गिर गए थे लेकिन मोहमदुल्लाह ने 56 रन की नाबाद पारी खेल टीम को सस्ते में सिमटने से बचा लिया। मोहमदुल्लाह के अलावा कप्तान मुशफिकुर रहीम (27) और सोहाग गाजी (13) ही दोहरे अंक में पहुंच सके। दूसरी ओर विंडीज की ओर से कप्तान डेरेन सैमी ने 60 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया। संक्षिप्त स्कोर : वेस्ट इंडीज 9 विकेट पर 211 रन (सैमी नाबाद 60, ब्रावो 34, सैमुअल्स 27, मोहमदुल्लाह 3-46)। बांग्लादेश 34.1 ओवर में 136 रन (मोहमदुल्लाह नाबाद 56, सैमी 3-28, स्मिथ 2-7)
विज्ञापन