नस्लवाद पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने पहली बार अपनी बात रखी। उन्होंने वर्षों से भेदभाव का शिकार रहे अश्वेत लोगों के लिए 'आदर और समानता' की अपील करते हुए कहा कि 'अब बहुत हो चुका है।' उन्होंने साथ ही कहा कि अश्वेत मजबूत हैं और खूबसूरत भी। उन्होंने कहा कि वह दूसरों का सम्मान करते हैं तो फिर लगातार इसका सामना क्यों कर रहे हैं।
2 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : ट्विटर
अमेरिका में श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी और क्रिस गेल ने नस्लवाद की कड़ी निंदा की थी। आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलने वाले ब्रावो ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी मबांग्वा से इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, 'दुनिया में जो रहा है वह दुखद है। अश्वेत होने के कारण के कारण हम अश्वेत लोगों के इतिहास को जानते हैं कि वे किस दौर से गुजरे हैं। हमने कभी बदले की बात नहीं की, हम बस समानता और आदर की बात करते हैं।'
उन्होंने कहा, 'हम दूसरों का आदर करते हैं। फिर हम लगातार इसका सामना क्यों कर रहे हैं। अब बहुत हो चुका। हम केवल समानता चाहते हैं। हम बदला या जंग नहीं चाहते हैं। हम सम्मान चाहते हैं। हम हर वर्ग के लोगों में प्यार बांटते हैं और उनकी सराहना करते हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण है।'
वेस्टइंडीज की तरफ से 40 टेस्ट, 164 वन-डे और 71 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ब्रावो ने कहा कि वह चाहते हैं कि दुनिया यह जाने कि वे शक्तिशाली और अच्छे लोग है। उन्होंने नेल्सन मंडेला, मोहम्मद अली और माइकल जॉर्डन जैसे लोगों को उदाहरण दिया।
5 of 6
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : cricbuzz
36 वर्षीय इस क्रिकेटर ने कहा, 'हम चाहते हैं कि हमारे भाई और बहन यह जानें कि हम शक्तिशाली और सुंदर हैं। आप दुनिया के कुछ महान लोगों पर गौर करिए चाहे वह नेल्सन मंडेला हों, मोहम्मद अली या माइकल जॉर्डन। हमारे पास ऐसा नेतृत्व रहा, जिन्होंने हमारे लिए मार्ग प्रशस्त किया।'