आज से ठीक 34 साल पहले वह मंगलवार 10 जून 1986 का दिन था जब लॉर्ड्स के मैदान पर 136 रन के लक्ष्य के सामने लड़खड़ाकर आगे बढ़ रही भारतीय टीम को तत्कालीन कप्तान कपिल देव ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
2 of 8
दिलीप वेंगसरकर
- फोटो : ट्विटर
जी हां, भारत ने लॉर्ड्स पर अपनी पहली टेस्ट जीत 10 जून को ही हासिल की थी। इस मैच में दिलीप वेंगसरकर ने पहली पारी में नाबाद 126 रन बनाकर लॉर्ड्स में शतकों की हैट्रिक पूरी की थी। वह इस ऐतिहासिक मैदान पर लगातार तीन शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।
3 of 8
दिलीप वेंगसरकर
- फोटो : ट्विटर
वेंगसरकर इससे पहले 1979 में 103 और 1982 में 157 रन की पारियां इस मैदान पर खेली थी, लेकिन उनकी इस उपलब्धि पर कपिल देव की दस गेंदों पर खेली गई नाबाद 23 रन की पारी हावी हो गई थी।
4 of 8
कपिल देव और रवि शास्त्री
- फोटो : ट्विटर
भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 78 रन था जो मोहम्मद अजहरूद्दीन के रन आउट होने से पांच विकेट पर 110 रन हो गया। कपिल ने ऐसे समय क्रीज पर कदम रखा और चार चौकों के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर फिल सिमंड्स पर विजयी छक्का लगाया।
आखिरकार कपिल को ही मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में चार विकेट भी लिए थे। इस मैच में कपिल ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसने ग्राहम गूच (114) और डेरेक प्रिंगल (63) की पारियों के बावजूद पहली पारी में 294 रन बनाए।