फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGW vs NZW New Zealand women cricket team receives bomb threat in Leicester nzc confirmed

ENGW vs NZW: इंग्लैंड में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को मिली बम की धमकी, आज खेला जाना है तीसरा वनडे

Tue, 21 Sep 2021 08:33 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 21 Sep 2021 08:33 AM IST
सार

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में बम की धमकी मिली है। आज दोनों टीमोंं के बीच एकदिवसीय सीरीज का तीसरा मैच लीसेस्टर में खेला जाना है।

विज्ञापन
ENGW vs NZW New Zealand women cricket team receives bomb threat in Leicester nzc confirmed
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड का दौरा कर रही न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम तीसरा वनडे मैच खेलने से पहले बम की धमकी मिली है। दोनों टीमों के बीच आज तीसरा वनडे मैच लीसेस्टर में खेला जाना है। बम की धमकी की पु्ष्टि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की है। बोर्ड ने कहा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को न्यूजीलैंड क्रिकेट से संबंधित धमकी भरा ईमेल मिला है। 

विज्ञापन


हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह धमकी न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को दी गई है लेकिन इसे गंभीरता से लिया गया जिसके बाद छानबीन की गई और इसे विश्वसनीय नहीं माना गया। हालांकि इस धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे पर है न्यूजीलैंड की महिला टीम

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। जहां दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान तीसरे वनडे मैच से पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को एक धमकी भरा ईमेल मिला। जिसे बाद में विश्वसनीय नहीं माना गया। वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, महिला टीम लीसेस्टर पहुंच गई है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है उनके ट्रेनिंग रद्द करने की खबरें झूठी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है इंग्लैंड की टीम

दोनों देशों के बीच खेली जा रहा पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की महिला टीम 2-0 से आगे है। ब्रिस्टल में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को 30 रनों से हराया। जबकि, वॉरसेस्टर में खेले गए मुकाबले में इंग्लिश टीम डकवर्थ और लुइस नियम के आधार पर 13 रनों से मैच जीतने में सफल रही। इस सीरीज के बाकी तीन मैच 21 सितंबर लीसेस्टर, 23 सितंबर डर्बी और 26 सितंबर को कैंटबरी में खेले जाएंगे। 


इंग्लैंड ने 2-1 से जीती टी-20 सीरीज

एकदिवसीय सीरीज से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली गई। इस श्रृंखला में इंग्लिश टीम ने कीवियों को 2-1 से हराया। पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 46 रनों से जीत दर्ज की जबकि, दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीता। जबकि, तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त देकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed