फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvWI:Third test day one match report between England vs West Indies

ENGvWI: पोप और बटलर की फिफ्टी, पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 258/4

Sat, 25 Jul 2020 07:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Jul 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
ENGvWI:Third test day one match report between England vs West Indies
- फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (57)ने पिछला अर्द्धशतक दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में बनाया था। इस सीरीज में अपनी तीन पारियों में वह एक बार भी पचास के आंकड़े को पार नहीं कर पाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने अर्द्धशतक के साथ टीम के लिए अहम पारी खेली। यह उनके करिअर का सातवां अर्द्धशतक रहा। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 48वें ओवर में 4 विकेट पर 122 रन बनाए थे। ओली पोप 18 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जोस बटलर ने खाता नहीं खोला था। बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर मैदान पर उतरी मेजबान टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया था। पिछले मैच के शतकवीर डोम सिब्ले बिना खाता खोले रोच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए थे। 

विज्ञापन

रूट की धीमी बल्लेबाजी 

कप्तान जोए रूट (17) ने टेस्ट मैचों में इतनी धीमी शुरुआत कम ही की है। इससे पहले 2013 एशेज सीरीज में उन्होंने इतना धीमा खेला था कि तीस गेंदों में महज चार रन बटोर पाए थे। जब वह बर्न्स के साथ दूसरे विकेट पर 46 रन जोड़ चुके थे और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे तभी रनआउट हो गए। बर्न्स ने स्पिनर कोर्नवॉल की गेंद थर्ड मैन पर खेली। रोस्टन चेज ने विकेटकीपर के छोर पर सीधे थ्रो से गिल्लियां गिरा दी। 

विज्ञापन

नहीं चले बिग बेन 

पिछले मैच के हीरो बेन स्टोक्स (20) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोच ने उन्हें बेहतरीन स्विंग से मात देकर बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड ने अपनी एकादश में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर रखा है और ऐसे में उसके पास एक विशेषज्ञ बल्लेबाज कम है। इस कारण ऑलराउंडर स्टोक्स को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। सैम कुरैन और बल्लेबाज जैक क्राउले की जगह तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर और जेम्स एंडरसन टीम में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोसफ की जगह कोर्नवॉल 

वेस्टइंडीज ने तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रिएल को एकादश में रखा। अपने चौथे ओवर के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिससे उन्हें मैदान छोड़ना था। कप्तान जैसन होल्डर के लिए यह राहत की बात रही कि वह लंच से पहले मैदान पर लौट आए और उन्होंने गेंदबाजी भी की। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। मेहमान टीम ने एक बदलाव करके अलजारी जोसेफ की जगह कोर्नवॉल को अंतिम एकादश में जगह दी है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed