फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvWI Kraigg Brathwaite and Shai Hope centuries succumbs england at leeds

होप और क्रैग ब्रेथवेट के शतकों से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दिया करारा जवाब

Sun, 27 Aug 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
ENGvWI Kraigg Brathwaite and Shai Hope centuries succumbs england at leeds
क्रैग ब्रेथवेट - फोटो : icc

शाई होप 147* और क्रैग ब्रेथवेट (134) के शतकों तथा दोनों के बीच हुई 246 रन की साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को करारा जवाब दिया है। विंडीज ने मेजबान टीम के खिलाफ पहली पारी के आधार पर स्टंप्स तक 71 रन की बढ़त हासिल की जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। इंग्लैंड के 258 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 329/5 का स्कोर बना लिया था। शाई होप 147 और ब्लैकवुड 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन अपनी पारी 19/1 से आगे बढ़ाई। पहले दिन इंग्लैंड के स्कोर से 239 रन पीछे चल रही मेहमान टीम की शुरुआत दूसरे दिन काफी खराब रही। जेम्स एंडरसन ने शुरुआत में ही देवेन्द्र बिशू (1) और काइल होप (3) को आउट करके स्कोर 35/3 कर दिया। हालांकि, यहां से ब्रेथवेट और होप ने कैरीबियाई टीम की पारी संभाली। दोनों ने पहले लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर 109/3 तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बेन स्टोक्स के शतक के बावजूद इंग्लैंड 258 रन पर ऑलआउट
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच के बाद दोनों ने साझेदारी के 100 रन पूरे किये और चाय तक टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया था। चाय से पहले ब्रैथवेट ने अपना छठा शतक पूरा किया। चाय के बाद दोनों के बीच 200 रनों की मजबूत साझेदारी पूरी हुई और शाई होप ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। 


ये भी पढ़ें : विराट नहीं ये बल्लेबाज तोड़ेगा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस बेहतरीन साझेदारी को तोड़ा और 281 के स्कोर पर क्रेग ब्रैथवेट 134 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रॉस्टन चेस ज्यादा देर नहीं टिक सके और सिर्फ 5 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। छठे विकेट के लिए होप ने जर्मेन ब्लैकवुड के साथ 33 रन जोड़ लिये हैं। इंग्लैंड की तरफ से अभी तक जेम्स एंडरसन ने 3 और स्टुअर्ट ब्रॉड एवं बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed