{"_id":"5f34290ac7d5b10f844eae39","slug":"engvspak-golden-chance-to-england-to-win-test-series-after-10-years-vs-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को हराने उतरेगा इंग्लैंड, खलेगी बेन स्टोक्स की कमी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
10 साल बाद टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को हराने उतरेगा इंग्लैंड, खलेगी बेन स्टोक्स की कमी!
Thu, 13 Aug 2020 01:13 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social media
इंग्लैंड ने आखिरी बार पाकिस्तान को 2010 में 3-1 से टेस्ट सीरीज में हराया था। अब 10 साल बाद घरेलू सरजमी पर अंग्रेजों के पास उस कारनामे को दोहराने का मौका है। मौजूदा तीन टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है, पहले मैच में उसे तीन विकेट से जीत मिली थी अब दूसरा मैच गुरुवार से साउथैंप्टन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से सोनी सिक्स पर इसकी लाइव ब्रॉडकास्टिंग भी होगी।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को बेन स्टोक्स की जगह इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में जगह दी गई। स्टोक्स निजी कारणों से श्रृंखला के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड ने क्रिस वोक्स और जोस बटलर की शानदार पारियों से जोरदार वापसी करते हुए पहला टेस्ट तीन विकेट से जीता था।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने अपनी पिछली घरेलू टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज को भी हराया था जिसके साथ कोरोना वायरस के कारण निलंबन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई थी। अंग्रेज अपने घर में छह साल से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारे हैं। इस दौरान टीम ने 12 में से 8वीं द्विपक्षीय सीरीज जीती हैं, जबकि 4 ड्रॉ खेली हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनि बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैस क्रॉले, सैम कुरैन, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जेम्स ब्राके, बेन फोक्स, जैक लीच, डेन लॉरेंस। पा
पाकिस्तान : अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान, कासिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज, यासिर शाह