फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvPAK: PCB medical staff is not receiving call of corona virus positive Pakistani cricketers

कोरोना वायरस: खिलाड़ियों का फोन कॉल नहीं उठाता पीसीबी, रविवार को इंग्लैंड पहुंचेगी पाकिस्तानी टीम

Sat, 27 Jun 2020 03:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jun 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
ENGvPAK: PCB medical staff is not receiving call of corona virus positive Pakistani cricketers
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

तीन टेस्ट और दो टी-20 मैच की सीरीज के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम रविवार को इंग्लैंड पहुंचेगी, जिसमें वे 10 खिलाड़ी नहीं होंगे। ये वे खिलाड़ी हैं, जिनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच रहे इंजमाम-उल-हक ने पीसीबी के मेडिकल स्टाफ की जमकर आलोचना की है।

विज्ञापन


इंजमाम ने आरोप लगाया कि पीसीबी का मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव आए खिलाड़ियों का फोन नहीं उठा रहा है। इंजी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं पीसीबी से अनुरोध करना चाहूंगा कि वह इस मामले को सही से देखे क्योंकि अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते हैं तो जैसे कि हफीज ने अपना निजी टेस्ट करावाया, वैसी ही घटनाएं होंगी।'
विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई 29 सदस्यीय टीम में से 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, इसमें टीम का एक सपोर्ट स्टाफ भी शामिल है। 50 वर्षीय पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि बोर्ड को इन खिलाड़ियों को उनके ही घर में क्वारंटीन करने से बेहतर लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दौरा 30 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी दौरे देर से शुरू हो रहे हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 28 जुलाई तक चलेगी। ईसीबी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा जल्दी ही की जाएगी। पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक के नेतृत्व में टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की वापसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed