{"_id":"5e31b6648ebc3ebfe72dce14","slug":"englands-jofra-archer-ruled-out-of-t20-series-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvSA: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टी-20 सीरीज से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvSA: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टी-20 सीरीज से बाहर
Thu, 30 Jan 2020 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 30 Jan 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : social Media
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगले महीने से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुधवार को इस बात की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स बोर्ड ने दी।
विज्ञापन
आर्चर की जगह शाकिब महमूद को टी-20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। दरअसल, आर्चर टखने की चोट की वजह से परेशान हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद वह बाकी के बचे तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
अब 12 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। इसका मतलब साफ है कि चोट गंभीर है और उन्हें और ज्यादा आराम की दरकार है। मगर इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को जल्दी ठीक होने की आवश्यकता है। क्योंकि आर्चर इंग्लैंड टीम के सफल गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
बता दें की हाल ही में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम की।