{"_id":"5f34db3377a9d9569f5253ae","slug":"england-world-cup-winner-laura-marsh-retires-from-all-formats-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर लौरा मार्श ने किया संन्यास का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर लौरा मार्श ने किया संन्यास का एलान
Thu, 13 Aug 2020 11:48 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Laura Marsh
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी लौरा मार्श ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। लौरा मार्श ने इंग्लैंड के लिए नौ टेस्ट, 103 वन-डे और 67 टी-20 मुकाबले खेले हैं। 33 वर्षीय मार्श ने इस दौरान तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 217 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
लौरा मार्श ने इंग्लैंड की टीम से बाहर होने के बाद पिछले साल दिसंबर में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। मगर अब उन्होंने हर तरह की क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। जिसके पीछे प्रमुख कारण द हंड्रेड क्रिकेट लीग का स्थगित होना है। लौरा मार्श क्रिकेट के नए प्रारूप में खेलने की तैयारी में थीं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
लौरा मार्श ने ट्विटर पर इसका आधिकारिक एलान करते हुए लिखा कि मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस साल द हंड्रेड प्रतियोगिता को रद होने के बाद मुझे लगता है कि जूते उतारने यानी संन्यास लेने का सही समय है। मैं उन सभी टीमों और संगठनों को बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं, जिनके लिए मैंने प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
I have made the decision to retire from all forms of cricket. With the cancellation of The Hundred competition this year, I feel that it is the right time to hang up the boots. I want to say a huge thank you to all the teams and organisations I have represented over the years.
— Laura Marsh (@lauramarsh7) August 12, 2020