फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Women vs West Indies Women T20 World cup Group B match results and analysis in hindi

Women's T20 WC: इंग्लैंड को बाहर कर वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, अब इस टीम से होगा सामना

Tue, 15 Oct 2024 11:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 11:23 PM IST
सार

इंग्लैंड ने नताली सिवर ब्रंट के 57 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने मैथ्यूज और जोसेफ की अर्धशतकीय पारियों से 18 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बनाकर मैच जीता।

विज्ञापन
England Women vs West Indies Women T20 World cup Group B match results and analysis in hindi
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

कप्तान हैली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ की शानदार साझेदारी और एफी फ्लेचर की गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने नताली सिवर ब्रंट के 57 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने मैथ्यूज और जोसेफ की अर्धशतकीय पारियों से 18 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बनाकर मैच जीता। 
विज्ञापन

मैथ्यूज-जोसेफ की शतकीय साझेदारी 
लक्ष्य का पीछा करते हुए मैथ्यूज और जोसेफ ने शानदार शुरुआत की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई जिसने वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी। यह वेस्टइंडीज के लिए महिला टी20 विश्व कप में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। ब्रंट ने हालांकि, जोसेफ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जोसेफ ने 38 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद सारा ग्लेन ने मैथ्यूज को पवेलियन की राह दिखाई जो 38 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट जल्दी गंवाए। फिर शिमाएने कैंपबेल भी पांच रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि सोफी एक्लेस्टोन ने डियांड्रा डोटिन को 27 रन पर आउट किया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और आलियाह एलिने ने टीम को जीत दिलाई। वेस्टइंडीज ने इस तरह 10 साल बाद घर से बाहर इंग्लैंड को मात दी। वेस्टइंडीज ने छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ग्रुप बी से वेस्टइंडीज चार में से तीन मैच जीतकर और एक गंवाकर छह अंकों के साथ शीर्ष पर रही, जबकि दक्षिण अफ्रीका इतने ही मैचों में इसी प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रही और अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही। वेस्टइंडीज का खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए सामना न्यूजीलैंड से 18 अक्तूबर को होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका का सामना 17 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा। 
विज्ञापन

नताली ने किया शानदार प्रदर्शन
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर माया बूशेर (14) और डेनियल वायट (16) ने इंग्लैंड को सधी हुई शुरुआत दिलाई। बूशेर ने तीसरे ओवर में शिनेल हेनरी के खिलाफ पारी का पहला चौका जड़ा तो वहीं, वायट ने मैथ्यूज की गेंद को सीमा के पार भेजा। मैथ्यूज ने इसी ओवर में वायट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। टीम ने पांच रन के अंदर दो और विकेट गंवा दिए। ब्रंट ने फिर मोर्चा संभाला और चोट के कारण रिटायर हर्ट हुई कप्तान हिथर नाइट के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 46 रन की अहम साझेदारी की। इंग्लैंड की कप्तान ने 13 गेंद की पारी में तीन चौके की मदद से 21 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से फ्लेचर ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed