{"_id":"60dd4b628ebc3ed65e785543","slug":"england-women-team-beat-india-by-5-wickets-in-2nd-wodi-kate-cross-player-of-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDW vs ENGW: कैट क्रॉस के आगे टिक नहीं पाई मिताली की टीम, दूसरे वनडे में भारत की 5 विकेट से हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDW vs ENGW: कैट क्रॉस के आगे टिक नहीं पाई मिताली की टीम, दूसरे वनडे में भारत की 5 विकेट से हार
Thu, 01 Jul 2021 10:28 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टॉन्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टॉन्टन
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:28 AM IST
सार
इंग्लैंड की महिला टीम ने दूसरे एकदिवसीय मैैच में भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। इंग्लिश टीम की तरफ से कैट क्रॉस ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम
- फोटो : ICC@twitter
विस्तार
इस दिनों भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला टॉन्टन में हुआ। इस मैच में इंग्लैंड की महिला टीम छाई रही और उसने भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इंग्लिश टीम को मैच जिताने में कैट क्रॉस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सधी हुई गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया की बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाईं। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन
द कूपर एसोसिएट्स ग्राउंड टॉन्टन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। स्मृति 22 रन बनाकर आउट हुईं। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आईं जेमिमा रोड्रिग्ज कुछ खास नहीं क पाईं और 8 रन बनाकर चलती बनीं। इसके बाद मिताली राज और शेफाली वर्मा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
शेफाली 44 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं मिताली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 59 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। इसके बाद टीमं इंडिया की कोई भी महिला बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। मध्यक्रम में हरमनप्रीत 19, दीप्ति शर्मा , स्नेह राणा 5 और तान्या भाटिया 2 रन बनाकर आउट हुईं। निचेल क्रम में झूलन गोस्वामी ने 19 और पूनम यादव 10 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने अपनी पारी में ऑलआउट होकर 221 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से कैट क्रॉस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। जबकि तीन विकेट सोफी एक्लस्टोन को मिले।
विज्ञापन
जीत के लिए 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 16 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आईं टैमी ब्यूमॉन्ट 10 रन बनाकर आ्उट हुईं। कप्तान हीथर नाइट भी ज्यादा देर नहीं टिकीं वह भी 10 बनाकर पवेलियन लौट गईं। इस दौरान भारतीय महिला गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इंग्लैडं के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया।
लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं सोफिया डंकले ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान कैथेराइन ब्रंट ने उनका भरपूर साथ निभाया। इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को जीत तक पहुंचा दिया। सोफिया 73 रन बनाकर नाबाद रहीं वहीं ब्रंट ने 33 रनों की नॉट आउट पारी खेली। इस तरह इग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत को 5 विकेट से शिकस्त दी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट पूनम यादव ने लिए। मैच में बेहतरीन गेंदाबाजी करने वाली कैट क्रॉस को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।