इंग्लैंड महिला टीम ने न्यूजीलैंड को हराया, तीन टी-20 मैच की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त
फ्रेया डेविस की शानदार गेंदबाजी और टैमी ब्यूमोंट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड की महिला टीम ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां मेजबान न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई।
ODI series win ✅
— ICC (@ICC) March 5, 2021
T20I series win ✅
England are enjoying their tour of New Zealand and @Tammy_Beaumont's batting form has a bit to do with it.#NZvENG https://t.co/XLcDy7k05C
न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ विकेट 123 रन ही बना पाई। उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें एमी सैटरवेट ने सर्वाधिक 49 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने 23 रन देकर चार जबकि नताली साइवर और सराह ग्लेन ने दो-दो विकेट लिए।
The winning runs for England ✅
— ICC (@ICC) March 5, 2021
They seal the T20I series 2-0 with the third match to be played on Sunday.#NZvENGpic.twitter.com/ZBhYmK9Emb
इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। उसकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 30 रन था। इसके बाद ब्यूमोंट (53 गेंदों पर 63 रन) और कप्तान हीथर नाइट (39 गेंदों पर 39 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की जो निर्णायक साबित हुई।