न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ऑकलैंड के मैदान पर खेले गए सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले में एक बार फिर से सुपर ओवर में ब्लैक कैप्स को हार ही हाथ लगी। इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड को उसकी सरजमीं पर 3-2 से हराकर टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। बारिश की वजह से मुकाबला कम ओवर्स का खेला गया।
2 of 4
ENGvNZ
- फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के कारण 11-11 ओवर के हुए इस मैच में दोनों देश के बल्लेबाजों ने रनों की घनघोर बरसात कर दी। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 146 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड ने भी इतने ही रन बनाकर मैच रको टाई करा दिया जिसके बाद सुपर ओवर डाला गया।
3 of 4
डेविड मलान और इयोन मॉर्गन
- फोटो : ट्विटर
सुपर ओवर में इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरेस्टो और इयोन मॉर्गन ने मिलकर 17 रन बनाए। जिसके बाद 18 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्टिन गुप्टिल और टीम सीफर्ट सिर्फ आठ रन ही बना पाए और इंग्लैंड ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की।
4 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
यह दूसरी बार है जब न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के हाथों सुपर में हार झेलनी पड़ी है। इससे पहले विश्व कप 2019 के फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर हुआ था, जो टाई पर ही समाप्त हुआ। जिसके बाद उस समय लागू नियम के अनुसार (जिस टीम ने अधिक बाउंड्री मारी है उसे जीत मिलेगी) इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री मारी थी उसे विश्व विजेता घोषित कर दिया गया था। हालांकि इस बार ये नियम बदल चूका है जिसके चलते बाउंड्री पर ध्यान नहीं दिया गया। अब नियम के अनुसार सुपर ओवर टाई होने के बाद तब तक सुपर ओवर खेला जाएगा जब तक कोई टीम जीत नहीं जाती।