{"_id":"ad9baa88-28f4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"england-will-have-difficulty-beating-extraordinary-india-says-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को हराना इंग्लैंड के लिए टेढ़ी खीर: गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत को हराना इंग्लैंड के लिए टेढ़ी खीर: गांगुली
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि आगामी सीरीज में इंग्लैंड को भारत जैसी मजबूत टीम के सामने काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। गांगुली ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम एक बेहतरीन टीम है और यह अपने घरेलू मैदान पर एक असाधारण टीम है। विदेशी जमीन पर भी हमारी टीम ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन अपनी जमीन पर अपने दर्शकों के सामने भारतीय टीम पर जीत दर्ज करने में इंग्लैंड को काफी मशक्कत करनी पडे़गी।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने भारतीय टीम को अपनी जमीन पर हराया था अब भारत की बारी है। भारतीय क्रिकेट टीम को भी इंग्लैंड को अपने घरेलू मैदान पर शिकस्त देकर बदला चुकाना चाहिए। हमारे लिए जरूरी है कि हमारी गेंदबाजी अच्छी हो। हमें इस सीरीज में अपने स्पिनरों पर अधिक भरोसा करना चाहिए।’
विज्ञापन