फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Vs South Africa Women's T20 World Cup Semi Final nat sciver-brunt declared fit and ready to play

Women's T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को मिली बड़ी राहत, द.अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी सिवर ब्रंट

Wed, 01 Jul 2026 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jul 2026 08:32 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को बड़ी राहत मिली है। टीम की नियमित कप्तान नेट सिवर ब्रंट फिट हो गई हैं और वह गुरुवार को होने वाले मैच में खेलेंगी।

विज्ञापन
England Vs South Africa Women's T20 World Cup Semi Final nat sciver-brunt declared fit and ready to play
नट सिवर ब्रंट - फोटो : ECB

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम की कप्तान नट सिवर ब्रंट को फिट घोषित कर दिया गया है। सिवर ब्रंट ने बुधवार को द ओवल में मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग इलेवन में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी। 
विज्ञापन

ब्रंट की वापसी से इंग्लैंड को मिलेगी मजबूती 
ब्रंट ने कहा, 'हमने सच में अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं शारीरिक रूप से जहां हूं, उससे बहुत खुश हूं। मेडिकल टीम खुश है। मैं पूरे गेम में हिस्सा ले पा रही हूं। मैं बहुत खुश हूं।' सिवर ब्रंट की वापसी से इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन को मजबूती मिली है। उनकी मौजूदगी से टीम को एक गेंदबाजी का विकल्प भी मिलता है, जिससे टीम में संतुलन आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ चोटिल हुई थीं ब्रंट 
साउथैम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान सिवर ब्रंट रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं। उससे पहले ब्रंट अप्रैल के आखिर में घरेलू क्रिकेट खेलते समय चोटिल हो गई थीं और इस वजह से भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाई थीं। ब्रंट ने टूर्नामेंट से पहले दोनों अभ्यास मैच खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने तीन, जबकि भारत के खिलाफ 57 रन बनाए थे। इसके बाद विश्व कप में श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ क्रमशः 46 और 48 रन बनाए। 

इंग्लैंड अपने सभी पांच ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। कप्तान ब्रंट की वापसी से पहले से ही मजबूत टीम और भी बेहतर हो गई है। इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत उनका शीर्ष क्रम है, जिसे टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर डैनी वायट-हॉज लीड कर रही हैं। अनुभवी ओपनर ने पांच पारियों में 94 की औसत से 282 रन बनाए हैं। इसमें द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी शामिल हैं। उन्हें पहले ही तीन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed