{"_id":"6370f8d8899d96574f44b68f","slug":"england-vs-pakistan-t20-world-cup-final-match-social-media-reaction-after-pakistan-loss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs PAK: पाकिस्तान की हार पर मजे ले रहे भारतीय फैंस, पूछा- और भाई आ गया स्वाद?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs PAK: पाकिस्तान की हार पर मजे ले रहे भारतीय फैंस, पूछा- और भाई आ गया स्वाद?
Sun, 13 Nov 2022 07:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:32 PM IST
सार
पाकिस्तान की हार के बाद भारतीय फैंस ने जमकर मजे लिए। एक फैन ने स्टेडियम से बाहर लौट रहे पाकिस्तानी दर्शकों से पूछा कि और भाई आ गया स्वाद?
विज्ञापन
पाकिस्तानी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। इसके जवाब इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने छोटे स्कोर पर भी जमकर लड़ाई की, लेकिन शाहीन अफरीदी के चोटिल होने की वजह से पाकिस्तान की गेंदबाजी कमजोर पड़ गई। इंग्लैंड ने इसका फायदा उठाकर इफ्तिखार के ओवर में तेजी से रन बनाए और दबाव खत्म कर दिया।
पाकिस्तान की हार के बाद शाहीन अफरीदी और पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस के जमकर मजे ले रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस ने भी भारत की हार पर टीम इंडिया का मजाक बनाया था।
पाकिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक निराश पाकिस्तानी फैंस से पूछता है, और भाई आ गया स्वाद?

Indians enjoying England's win like 🤡#PAKvENG #T20WorldCupFinal pic.twitter.com/v4rQwy06k3
— D C (@Dileep639) November 13, 2022
विज्ञापन
भारतीय फैंस ने स्टेडियम में भी पाकिस्तानी समर्थकों के खूब मजे लिए। इंग्लैंड की जीत पर भारतीय फैंस ने स्टेडियम में जमकर जश्न मनाया और पाकिस्तानी समर्थकों को जमकर चिढ़ाया।
फाइनल मैच में चोटिल होने वाले शाहीन अफरीदी की भी जमकर तारीफ हो रही है। शाहीन के साथ सभी सहानुभूति जता रहे हैं। वह इस मैच के दौरान दो ओवर करने के बाद फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।
#T20WorldCupFinal
— Aman Sah🇮🇳 (@sahaman01) November 13, 2022
Currently every Indian ✨😅...#PKMKBForever #PAKvENG pic.twitter.com/rAS3CqwEIg
फाइनल मैच में चोटिल होने वाले शाहीन अफरीदी की भी जमकर तारीफ हो रही है। शाहीन के साथ सभी सहानुभूति जता रहे हैं। वह इस मैच के दौरान दो ओवर करने के बाद फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।
इस मैच में एक भारतीय क्रिकेट फैन पाकिस्तान का समर्थन कर रहा था और पाकिस्तान का झंडा लेकर मैच देखने पहुंचा था। इस फैन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। आकाश ने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान की गेंदबाज ही इस लक्ष्य को मुश्किल बना सकते थे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी जीत पर इंग्लैंड की टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर शाहीन अफरीदी नहीं चोटिल होते तो यह मैच और भी रोमांचक होता।
इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली भी यह मैच टीवी पर देख रहे थे। उन्होंने भी इंग्लैंड की टीम को जीत की बधाई दी।