फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England v Australia - Investec Ashes Test Series

एशेज: पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, इंग्लैण्ड ने सीरीज

Sun, 23 Aug 2015 10:12 PM IST
एजेंसी /लंदन
एजेंसी /लंदन Updated Sun, 23 Aug 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
 England v Australia - Investec Ashes Test Series

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को चौथे ही दिन रविवार को इंग्लैंड को पारी और 46 रनों से हराकर अपने कप्तान माइकल क्लार्क और सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स को जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई दी।

विज्ञापन


हालांकि एशेज सीरीज को इंग्लैंड ने 3-2 से अपने नाम किया। पहली पारी में 143 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहली पारी में 332 रनों से पिछड़कर फॉलोआन खेलने पर मजबूर इंग्लैंड की टीम 286 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बनाए गए 481 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 149 रनों पर सिमट गई थी।
विज्ञापन

इंग्लैण्ड ने बनाए थे 203 रन

 England v Australia - Investec Ashes Test Series

इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 203 रन बनाए थे। चौथे दिन के खेल की शुरुआत कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज जोस बटलर (33) और मार्क वुड (शून्य) ने की। वुड छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

उन्हें पीटर सिडल की गेंद पर अंपायर ने पगबाधा करार दिया। इसके बाद बटलर ने मोइन अली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी मिचेल मार्श की गेंद पर अपना धैर्य खो बैठे।

बटलर ने 42 रनों का योगदान दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड 11 रन बनाकर लौटे। उन्हें सिडल ने बोल्ड किया।

नाबाद लौटे स्टीवन

 England v Australia - Investec Ashes Test Series

मोइन के रूप में इंग्लैंड का अंतिम विकेट गिरा जिन्हें सिडल ने विकेट के पीछे पीटर नेविल के हाथों कैच कराया।

मोइन ने 35 रन बनाए। स्टीवन फिन नौ रन पर नाबाद लौटे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में सिडल ने सबसे अधिक चार विकेट झटके जबकि नेथन लियोन और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मिचेल जॉनसन और स्टीवन स्मिथ के खाते में एक-एक विकेट गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed