{"_id":"5f915fe48ebc3e9c0416d98f","slug":"england-to-tour-south-africa-for-t20i-and-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा इंग्लैंड, खाली स्टेडियम में होंगे तीन वन-डे और टी-20","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगले माह दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा इंग्लैंड, खाली स्टेडियम में होंगे तीन वन-डे और टी-20
Thu, 22 Oct 2020 04:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने छह सीमित ओवरों के मुकाबले खेलने के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। साउथ अफ्रीकी सरकार ने मेहमान टीम को कोरोना वायरस से जुड़ी यात्रा पाबंदियों से छूट दे दी है। साउथ अफ्रीका फिलहाल ‘अधिक जोखिम’ वाले देशों से किसी को अपने देश की यात्रा करने की स्वीकृति नहीं देता और ब्रिटेन भी इस 22 देशों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में संक्रमण के सात लाख से अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं। इंग्लैंड की टीम चार्टर्ड फ्लाइट से 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। टी-20 मुकाबले 27 और 29 नवंबर तथा एक दिसंबर को खेले जाएंगे। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच चार, छह और नौ दिसंबर को होंगे। इन मुकाबलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाड़ियों और स्टाफ के साउथ अफ्रीका पहुंचने के बाद एक हफ्ते तक पृथकवास में रहने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान उन्हें ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी। साउथ अफ्रीका सरकार ने हालांकि इंग्लैंड की टीम को नियमों में छूट दी है जो तीन हफ्ते के दौरे के दौरान केपटाउन में रहेगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
चार मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जाएंगे जबकि दो अन्य मैच समीप के शहर पर्ल में होंगे। इसका मतलब हुआ कि इंग्लैंड की टीम पूरे दौर के दौरान एक ही होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रह सकती है।