फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England To Tour Pakistan In September/October 2022, To Play Two Additional T20 International matches

इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा: 2022 विश्व कप से पहले पाक दौरे पर जाएगी इंग्लिश टीम, दो एक्स्ट्रा टी-20 मैच खेलेगी

Wed, 10 Nov 2021 01:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Nov 2021 01:28 AM IST
सार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम हैरिसन ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इस दौरान उनके साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
England To Tour Pakistan In September/October 2022, To Play Two Additional T20 International matches
हैरिसन और रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की टीम अगले साल टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो ज्यादा टी-20 मैच खेले जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड ने इस साल दो मैचों की सीरीज को रद्द कर दिया था और पाक दौरे पर नहीं गई थी। इंग्लैंड टीम पाक का दौरा सितंबर/अक्तूबर में करेगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम हैरिसन ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इस दौरान उनके साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा भी मौजूद थे। हैरिसन ने कहा कि मैंने और ईसीबी के सीनियर डायरेक्टर मार्टिन डार्लो लाहौर गए थे और पीसीबी से सीरीज के बारे में बात की। 
विज्ञापन


हैरिसन ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अक्तूबर में जो दो मैच कैंसिल हुए थे, उसे हम अगले साल आयोजित करवा रहे हैं। हमारी टीम पाकिस्तान जाएगी और दो ज्यादा टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद हम टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और फिर वहां टेस्ट मैच भी खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिसन ने कहा कि इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान जैसे मजबूत टीम के खिलाफ खेलने को लेकर उत्सुक है। इस दौरान पांच की जगह सात टी-20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, रमीज ने कहा कि मैं इसके लिए ईसीबी का आभार जताता हूं। मुझे खुशी है कि इंग्लैंड हमारे साथ सीरीज खेलने को लेकर उत्साहित है। हम इसे एक सफल टूर बनाएंगे और इंग्लिश टीम को हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed