{"_id":"5f05e0618ebc3e63a47f234d","slug":"england-test-captain-joe-root-become-fathter-2nd-time-he-shares-picture-with-his-newborn-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के घर आई खुशियां, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के घर आई खुशियां, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
Wed, 08 Jul 2020 08:34 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। एक तो कोरोना के चलते तीन महीने से ठप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मैदान पर वापसी हुई। दूसरी यह कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट दूसरी बार पिता बने हैं।
विज्ञापन
रूट ने सोशल मीडिया पर अपनी नवजात बेटी की तस्वीर पोस्ट कर यह खुशी अपने फैंस के साथ साझा की। इससे पहले 2017 में उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अल्फ्रेड विलियम है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Good luck boys @englandcricket We will be watching and supporting you all the way! #cricketisback
A post shared by Joe Root (@root66) on
विज्ञापन
रूट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। जिसमें नवजात बच्चे को उन्होंने अपनी गोद में उठा रखा है। रूट ने कैप्शन देते हुए लिखा है कि इंग्लैंड टीम, हम आपको हर तरीके से देख और सपोर्ट कर रहे हैं। जो रूट साथ ही थम्स अप का साइन भी दिखा रहे हैं।
जो रूट की अनुपस्थिति में बेन स्टोक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम की कमान संभाल रहे हैं। रूट अब सात दिन तक दूसरे टेस्ट मैच से पहले आइसोलेशन में रहेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए रूट टीम में उपलब्ध रहेंगे।