फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England suffered a major blow as Brydon Carse was ruled out of the Champions Trophy due to a toe injury

Champions Trophy: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, यह गेंदबाजी ऑलराउंडर हुआ बाहर

Tue, 25 Feb 2025 10:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:40 AM IST
सार

कार्स की अनुपस्थिति में इंग्लैंड ने 20 वर्षीय रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। हालांकि, अहमद का अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले पाकिस्तान पहुंच पाना मुश्किल है जिस कारण वह इस मैच के लिए अनुपलब्ध रह सकते हैं।

विज्ञापन
England suffered a major blow as Brydon Carse was ruled out of the Champions Trophy due to a toe injury
ब्रायडन कार्स - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है और उसके गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स पैर की अंगुली में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कार्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के पिछले मुकाबले में खेले थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा था। कार्स की वजह से सोमवार को ट्रेनिंग सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बात की पुष्टि की है कि कार्स आगे के इलाज के लिए लंदन लौटेंगे। 
विज्ञापन

रेहान अहमद टीम से जुड़ेंगे 
कार्स की अनुपस्थिति में इंग्लैंड ने 20 वर्षीय रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। हालांकि, अहमद का अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले पाकिस्तान पहुंच पाना मुश्किल है जिस कारण वह इस मैच के लिए अनुपलब्ध रह सकते हैं। इंग्लैंड को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बरकरार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटन को मिल सकता है मौका 
कार्स की चोट इंग्लैंड के लिए झटका है क्योंकि वह टीम में तेज गेंदबाजी का विकल्प देते थे। इस चोट के कारण वह पहले भी परेशान रहे हैं और उन्हें भारत के खिलाफ अंतिम दो मैचों में इसी वजह से बाहर रहना पड़ा था। शुरुआत में लग रहा था कि कार्स की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। कार्स के हटने से इंग्लैंड को प्लेइंग-11 के लिए रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए इंग्लैंड जैमी ओवरटन को मौका दे सकता है।
विज्ञापन

ओवरटन टीम में बैकअप खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं और वह जोफ्रा आर्चर तथा गस एटकिंसन के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा संभाल सकते हैं। इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद आगे की राह कठिन हो गई है और उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मुकाबले जीतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed