फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england star bowler Phil Tufnell says Kuldeep yadav is a rare bowler

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने कहा, कुलदीप के पास है अनूठा कौशल 

Thu, 19 Jul 2018 10:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
england star bowler Phil Tufnell says Kuldeep yadav is a rare bowler
कुलदीप यादव

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने वन-डे सीरीज में कुलदीप यादव का भले ही तोड़ निकाल लिया हो लेकिन इंग्लैंड के बायें हाथ के पूर्व स्पिनर फिल टफनेल ने टेस्ट टीम में उनके चयन को सही करार देते हुए कहा कि उन्हें मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन


टफनेल ने कहा, 'आपको बायें हाथ के कलाई के स्पिनर ज्यादा नहीं मिलेंगे। सभी प्रारूपों में कुछ ही ऐसे स्पिनर हैं। कुलदीप अनूठा गेंदबाज है। जब आप ऐसे गेंदबाज को देखते हैं तो उस पर काम करने की जरूरत है क्योंकि हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह एक विशेष क्षमता और बहुत अनूठा है।'
विज्ञापन


 जब उनसे पूछा गया कि क्या कुलदीप को एक अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में मौका मिलना चाहिए तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें निश्चित तौर पर मैदान पर उतारूंगा। यह अच्छी बात है की भारत ने उन्हें स्वदेश वापस नहीं भेजा। यह भी हो सकता है कि पिच और हालात को देखते हुए भारत तीन स्पिनारों के साथ खेले। भारतीय टेस्ट टीम में तीन विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन मैं निश्चितौर पर कुलदीप को खेलते देखना चाहूंगा। मैं उन्हें इंग्लैंड के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे में सीरीज में इंग्लैंड की जीत पर टफनेल ने कहा कि उनके स्पिनरों ने भारतीय स्पिनरों से बेहतर गेंदबाजी की। आदिल राशिद और मोइन खान की जोड़ी ने आठ विकेट लिए। कुलदीप ने पहले वनडे में 25 रन देकर छह विकेट लिए और दूसरे में तीन, जबकि अंतिम मैच में कोई विकेट नहीं मिला। युजवेंद्र चहल को दो ही विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed