{"_id":"5aa7a2f94f1c1bbc758b541c","slug":"england-star-bowler-james-anderson-as-vice-captain-for-test-series-against-kiwis","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस विवादित क्रिकेटर से छीनी गई अहम जिम्मेदारी, अब जेम्स एंडरसन निभाएंगे भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस विवादित क्रिकेटर से छीनी गई अहम जिम्मेदारी, अब जेम्स एंडरसन निभाएंगे भूमिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : crictracker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को उपकप्तान बनाया है। 35 साल के इस खिलाड़ी को बेन स्टोक के वापसी के बाद रिटेन किया गया है। ब्रिस्टल विवाद से पहले बेन स्टोक इंग्लैंड टेस्ट टीम के उपकप्तान हुआ करते थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एंडरसन अपने टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी है और वह एक बार फिर अपने नए रोल को अच्छी तरह से निभाना चाहेंगे। वह टेस्ट में कप्तान जो रूट का पूरी तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से उनको कोई फर्क नही पड़ता, टीम को जहां मेरी आवश्यकता पड़ेगी उसके लिए वह हरसंभव तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
standard.co.uk से बातचीत में जेम्स ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि जो ने मुझे इस सीरीज के लिए इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए कहा। यदि फिल्ड में मेरी आवश्यकता पड़ेगी तो मैं उसके लिए मैं तैयार हूं। यह मेरे लिए एक ऑनर है कि जो उन्होंने हमसे पूछा, लेकिन मैं इस दो टेस्ट मैच के बाद मैं आगे कुछ नहीं देख रहा हूं।'
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार से इंग्लैंड हैमिलटन में न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ दो दिनों का पिंक मैच खेलेगा, जबकि दूसरा मैच रेड बॉल से शुक्रवार व शनिवार को खेला जाएगा।