फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England's Liam Plunkett Seals Stunning Sri Lanka Tie

आखिरी गेंद पर लगे छक्के ने करा दिया वनडे मैच को टाई

Wed, 22 Jun 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
England's Liam Plunkett Seals Stunning Sri Lanka Tie
इंग्लैंड टीम - फोटो : Getty

आखिरी गेंद पर लगे छक्के से भी टीम को जीत नहीं मिली, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम इस वनडे मैच को टाई पर खत्म कराने में कामयाब रही।

विज्ञापन


इंग्लैंड के नॉटिंघम के टेंट ब्रिज में खेले गए वनडे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन बनाने थे और सिर्फ 2 विकेट ही हाथ में थे। क्रीज पर क्रिस वोग्स और ल्याम प्लिकंट खेल रहे थे। दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान प्रदीप शुरुआती 5 गेंदों पर 7 रन बना लिए। इस तरह से मेजबान टीम जीत से दूर तो हो गई लेकिन उसके पास अंतिम गेंद पर छक्के से विपक्षी टीम को जीतने से रोकने का मौका था।
विज्ञापन


प्लिकंट अंतिम गेंद का सामना कर रहे थे। उन्होंने इस गेंद को लॉंग ऑन की दिशा में उठाकर खेल दिया जिससे मैच टाई हो गया। वनडे इतिहास में यह चौथी सबसे बड़ा टाई मैच है। सबसे बड़ा टाई मैच में भी इंग्लैंड शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 286 रन बनाए। 287 रनों के जवाब में इंग्लैंड के 4 विकेट 30 पर और 6 विकेट 82 रन पर गिर चुके थे, बेहद खराब शुरुआत से जूझने के बाद इंग्लैंड ने भी 50 ओवर में इतने ही रन बना लिए।

वनडे इतिहास के सबसे बड़े टाई मैच में भी इंग्लैंड शामिल

England's Liam Plunkett Seals Stunning Sri Lanka Tie

वनडे इतिहास के सबसे बड़े टाई मैच की बात करें तो यह मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 20 फरवरी, 2008 को नेपियर में खेला गया था, जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 340 रन बनाए। जवाब में किवी टीम ने भी 7 विकेट खोकर इतने ही स्कोर किए और मैच टाई हो गया।

इंग्लैंड भले ही यह मैच टाई करा ले गया लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया था। 2009 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब इंग्लैंड टीम के शीर्ष क्रम के 5 में से 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी काम किया। कप्तान इयोन मोर्गन के नाबाद 43 रन के अलावा जोश बटलर ने 93 और क्रिक वोग्स ने नाबाद 95 रन बनाए। जबकि अंतिम गेंद पर छक्का मारकर मैच को टाई कराने वाले लियाम प्लिकंट ने नाबाद 22 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोग्स ने आठवें नंबर बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की पारी खेलकर इतिहास भी बना दिया। इस नंबर पर किसी भी बल्लेबाज का यह सबसे बड़ा निजी स्कोर है। इससे पहले कैरेबियाई बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने भारत के खिलाफ 2011 में नाबाद 92 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed