{"_id":"5f32c077bcec58781e746b9a","slug":"england-s-fast-bowler-stuart-broad-was-fined-by-his-father-chris-broad-for-using-inappropriate-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर उनके पिता ने लगाया जुर्माना, मैच में की थी ये गलती ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर उनके पिता ने लगाया जुर्माना, मैच में की थी ये गलती
Wed, 12 Aug 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 12 Aug 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रोड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा चुका है। इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए रोमांचक मैच में मेहमान टीम को तीन विकेट से हरा दिया था। लेकिन जीत के बावजूद इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को उनकी एक गलती के लिए सजा दी गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान स्पिनर यासिर शाह के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि उनपर जुर्माना लगाने वाले मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड उनके पिता हैं। क्रिस ने आईसीसी के नियमों के तहत स्टुअर्ट ब्रॉड को दोषी पाया और उनपर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
दरअसल यह घटना मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी के 46वें ओवर की है जब स्टुअर्ट ब्रॉड ने शाह को आउट करने के बाद अनुचित भाषा का प्रयोग किया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विज्ञप्ति के अनुसार ब्रॉड को आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अनुचित भाषा, हरकत या भाव भंगिमा के संबंध में है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ब्रॉड के अनुशासन रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया। यह 24 महीने में उनका तीसरा अपराध है और कुल डिमेरिट अंक तीन हो गए हैं।