फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England revelead 15-member squad for the upcoming ICC Women's World Cup Heather Knight returns

Women's World Cup: महिला वनडे विश्व कप के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, हीथर की वापसी; ग्लेन-व्याट को भी मौका

Thu, 21 Aug 2025 06:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Aug 2025 06:01 PM IST
सार

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार हीथर को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनकी चोट से उबरने की प्रक्रिया जारी है और उन्हें 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
England revelead 15-member squad for the upcoming ICC Women's World Cup Heather Knight returns
हीथर नाइट और चार्ली डीन - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड ने महिला वनडे विश्व कप गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पूर्व कप्तान हीथर नाइट की इस तरह टीम में वापसी हुई है। हीथर चोट के कारण पिछले कुछ महीनों से बाहर चल रही थीं। उनके अलावा भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर रहीं साराह ग्लेन और डेनी व्याट-हॉज को भी टीम में शामिल किया गया है। महिला विश्व कप का आयोजन 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में होना है। 
विज्ञापन

कप्तान के तौर पर ब्रंट का पहला आईसीसी टूर्नामेंट 
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार हीथर को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनकी चोट से उबरने की प्रक्रिया जारी है और उन्हें 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। टीम में शामिल चार विशेषज्ञों स्पिनरों में से ग्लेन एक हैं। वह उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें पहली बार विश्व कप टीम में जगह मिली है। यह कप्तान के रूप में नैट स्किवर-ब्रंट की पहली आईसीसी प्रतियोगिता होगी। दुनिया की नंबर एक वनडे बल्लेबाज स्किवर-ब्रंट को अप्रैल में सभी प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्याट-हॉज की भी टीम में वापसी हुई है। वह इंग्लैंड की ओर से पिछली बार 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में हार के दौरान खेली थी। केट क्रॉस, माइया बूचियर और एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स को टीम में जगह नहीं मिली है। यह टूर्नामेंट नई कप्तान स्किवर-ब्रंट और मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स में मार्गदर्शन में देश का पहला विश्व कप होगा। ऑस्ट्रेलिया ने 2022 के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।

एडवर्ड्स ने कहा, विश्व कप में अपने देश के लिए खेलना खेल जगत के सबसे बड़े सम्मान में से एक है और मैं टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत खुश हूं। सभी वैश्विक टूर्नामेंटों की तरह यह एक बड़ी चुनौती होगी लेकिन हम भारत में जितना हो सके उतना आगे बढ़ना चाहते हैं और मेरा मानना है कि अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे तो हम किसी से भी मुकाबला कर सकते हैं।
विज्ञापन

टीम इस प्रकार है...
नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लोट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, ऐमा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed