फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England replace Gus Atkinson with Brydon Carse for 2nd T20I against India make one change to their playing XI

IND vs ENG: दूसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, टीम में किया एक बदलाव; कार्से को मिला मौका

Fri, 24 Jan 2025 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Jan 2025 07:02 PM IST
सार

कार्से ने इंग्लैंड के खिलाफ जो चार मैच खेले हैं उसमें उनका औसत 15.33 का रहा है और उन्होंने 7.66 की इकॉनोमी रेट से विकेट लिए हैं। इंग्लैंड ने चेन्नई टी20 के लिए 12वें सदस्य के रूप में जैमी स्मिथ को शामिल किया है, क्योंकि जैकब बेथेल के मैच में खेलने पर संशय है।

विज्ञापन
England replace Gus Atkinson with Brydon Carse for 2nd T20I against India make one change to their playing XI
ब्राइडन कार्से - फोटो : ECB
loader

विस्तार

इंग्लैंड ने चेन्नई में शनिवार को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। इंग्लैंड ने टीम में एक बदलाव किया है और गस एटकिंसन की जगह ब्राइडन कार्से को एकादश में मौका दिया है। इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने साथ ही बताया कि जैमी स्मिथ को 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

पहले टी20 में अच्छा नहीं रहा था एटकिंसन का प्रदर्शन 
एटकिंसन का प्रदर्शन कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में खराब रहा था और वह गेंद तथा बल्ले दोनों से प्रभावित नहीं कर सके थे। भारत ने यह मुकाबला सात विकेट से जीता था और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। एटकिंसन ने 13 गेंदों पर दो रन बनाए थे और गेंदबाजी में दो ओवर में 38 रन लुटाए। इस कारण मेहमान टीम को एकादश में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कार्से ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए चार टी20 मैच खेले हैं और छह विकेट झटके हैं। हालांकि, वह भारत के खिलाफ इस प्रारूप में अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ पहली बार टी20 खेलेंगे कार्से
कार्से ने इंग्लैंड के खिलाफ जो चार मैच खेले हैं उसमें उनका औसत 15.33 का रहा है और उन्होंने 7.66 की इकॉनोमी रेट से विकेट लिए हैं। इंग्लैंड ने चेन्नई टी20 के लिए 12वें सदस्य के रूप में जैमी स्मिथ को शामिल किया है, क्योंकि जैकब बेथेल के मैच में खेलने पर संशय है। बेथेल ने कोलकाता में 14 गेंदों पर सात रन बनाए थे और वह शुक्रवार को ट्रेनिंग सीजन में शामिल नहीं हुए थे। ब्रिटिश मीडिया की चोट के अनुसार, बेथेल बीमार हैं। अगर बेथेल मैच के लिए समय से पहले ठीक नहीं हुए तो स्मिथ को इंग्लैंड के लिए टी20 में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

रेहान को नहीं मिला मौका
चेन्नई की परिस्थितियों को देखकर लग रहा था कि इंग्लैंड युवा स्पिनर रेहान अहमद को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे। जहां तक उसके तेज गेंदबाजों का सवाल है तो पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के सामने जोफ्रा आर्चर को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज नहीं चल पाया था। 

इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: बेन बकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed