{"_id":"66375bb38a2dd9f3d705db0a","slug":"england-player-may-miss-pakistan-series-to-be-available-for-ipl-playoffs-talks-are-on-between-bcci-and-ecb-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: प्लेऑफ के लिए उपलब्ध रह सकते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी, बीसीसीआई और ईसीबी में चल रही है बातचीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: प्लेऑफ के लिए उपलब्ध रह सकते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी, बीसीसीआई और ईसीबी में चल रही है बातचीत
Sun, 05 May 2024 03:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 05 May 2024 03:43 PM IST
सार
ईसीबी ने विश्व कप से पहले 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज से पहले सभी खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया था। यह सीरीज टी20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी आईपीएल प्लेऑफ में अपनी-अपनी टीमों के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। जोस बटलर और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रह सकते हैं। बटलर राजस्थान रॉयल्स और सॉल्ट कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे हैं। आईपीए 2024 सीजन के प्लेऑफ मुकाबले 21 मई से शुरू होंगे, जबकि फाइनल मैच 26 मई को चेन्नई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई और ईसीबी के बीच चल रही चर्चा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह तय नहीं है कि इंग्लैंड के खिलाफ आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं क्योंकि नॉकआउट मुकाबलों के लिए इंग्लिश खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बीच चर्चा चल रही है। सूत्र ने कहा, टूर्नामेंट के इस स्तर पर कोई भी फ्रेंचाइजी इंग्लैंड के खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करना चाहती है क्योंकि इन्होंने नीलामी में इसी तरह से रणनीति बनाई थी। बीसीसीआई और ईसीबी के बीच इस मामले को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है।

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए स्वदेश बुलाए गए थे खिलाड़ी
ईसीबी ने विश्व कप से पहले 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज से पहले सभी खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया था। यह सीरीज टी20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ईसीबी के इस फैसले के कारण जोस बटलर, फिल सॉल्ट और मोइन अली को वापस लौटना पड़ सकता है।

ईसीबी ने खिलाड़ियों की उपलब्धता की पुष्टि की थी
यह भी बताया जा रहा है कि पिछले साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी से पहले ईसीबी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धता की पुष्टि की थी। सूत्र ने कहा, बीसीसीआई ने ईसीबी के समक्ष मुद्दा उठाया है। उम्मीद है कि ईसीबी नीलामी से पहले की गई अपनी प्रतिबद्धता को निभाएगा।

इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज 22 मई से होगी शुरू
टी20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज होनी है। यह सीरीज 22 मई से शुरू होगी। इंग्लैंड ने हाल ही में टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी जिसमें बटलर, सॉल्ट के साथ विल जैक्स, मोइन अली, रीस टॉप्ले, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन भी शामिल है, लेकिन यह सभी खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं। इन खिलाड़ियों की टीमें फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं।