फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England lost the first test of the Indian women's team

इंग्लैंड से पहला वनडे हारी भारतीय महिला टीम

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/स्कैरबोरोग (इंग्लैंड)
एजेंसी/स्कैरबोरोग (इंग्लैंड) Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
England lost the first test of the Indian women's team

कप्तान शार्लेट एडवडर्स के अर्द्धशतक और हीथर नाइट के ऑलराउंड खेल से इंग्लैंड की महिला टीम ने बृहस्पतिवार को बारिश से प्रभावित पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर 42 रन से हराया।

विज्ञापन


भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद 18 वर्षीय स्मति मंदाना के 74 रन और कप्तान मिताली राज (34) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिये 64 रन की साझेदारी के बावजूद निर्धारित 47 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन ही बना पाई।
विज्ञापन


बारिश के कारण इंग्लैंड को 42 ओवर में 184 रन का लक्ष्य मिला। एडवडर्स (57) और हीथर नाइट (53) ने केवल 20 ओवर में पहले विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी करके टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब इंग्लैंड ने 30.1 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाए थे तब फिर बारिश आ गई। इसके बाद खेल नहीं हो पाया। डकवर्थ लुईस के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed