{"_id":"5be439abbdec2269717a2c22","slug":"england-is-in-strong-position-after-keaton-jennings-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनिंग्स के शतक से इंग्लैंड ने सूंघी जीत की खुशबू, श्रीलंका को दिया 462 रन का लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जेनिंग्स के शतक से इंग्लैंड ने सूंघी जीत की खुशबू, श्रीलंका को दिया 462 रन का लक्ष्य
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
कीटन जेनिंग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर कीटन जेनिंग्स (146*) के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन जीत की आस जगा ली है। गॉल स्टेडियम में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 322 रन बनाकर घोषित की और श्रीलंका के सामने 462 रन का विशाल लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
जवाब में स्टंप्स तक मेजबान टीम ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुणारत्ने 7* और कुसल सिल्वा 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए 447 रन की दरकार है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने तीसरे दिन अपनी पारी 38 रन से आगे बढ़ाई। रोरी बर्न्स 23 रन बनाकर आउट हो गए थे । पहली पारी में पहली गेंद पर आउट हुए मोईन अली को रंगना हेराथ ने मिडआन पर दिलरूवान परेरा के हाथों लपकवाया। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को विकेट के पीछे लपकवाया जो तीन रन ही बना सके।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स ने 93 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाये । चाय के बाद वह परेरा का दूसरा शिकार बने। जोस बटलर 35 रन बनाकर हेराथ की गेंद पर आउट हुए जबकि बेन फोक्स को स्पिनर अकिला धनंजया ने पवेलियन भेजा।
दूसरे छोर से गिरते विकेटों का असर कीटन जेनिंग्स पर बिलकुल नहीं पड़ा। उन्होंने 280 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 146 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ और दिलरुवान परेरा को दो-दो विकेट मिले। अकिला धनंजय को एक सफलता मिली।