फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Head coach Brandon McCullum says team need to prepare well to face Jasprit Bumrah at Lord's

IND vs ENG: हार के बाद इंग्लैंड को सताया बुमराह का डर, मैकुलम बोले- उनका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा

Mon, 07 Jul 2025 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Jul 2025 05:57 PM IST
सार

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद इस बात की पुष्टि कर दी थी कि बुमराह 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा है कि उनकी टीम को अगले टेस्ट मैच में बुमराह का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
England Head coach Brandon McCullum says team need to prepare well to face Jasprit Bumrah at Lord's
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम से एजबेस्टन में मिली हार के बाद इंग्लैंड को स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने का डर सता रहा है। बुमराह बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में भी भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा था। भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। इस हार के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा है कि उनकी टीम को अगले टेस्ट मैच में बुमराह का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

बुमराह लॉर्ड्स टेस्ट से करेंगे वापसी 
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद इस बात की पुष्टि कर दी थी कि बुमराह 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। मालूम हो कि बुमराह ने इस सीरीज से पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वह इस दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच में ही खेलेंगे। बुमराह लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में खेले थे और उन्होंने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैकुलम बोले- दूसरे टेस्ट में भारत से पीछे रहा इंग्लैंड 
मैकुलम ने कहा, पूरी संभावना है कि बुमराह अगले मैच में वापसी करेंगे इसलिए हमें अच्छी तरह से तैयार रहने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वहां की पिच बर्मिंघम की तुलना में अलग होगी जो हमारे लिए अच्छी बात है। दूसरे टेस्ट में हम पांचो दिन भारत से पीछे रहे। भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उन्होंने इस पिच पर शानदार प्रदर्शन किया। हम इस पर वैसा नहीं खेल पाए जैसा हम खेलना चाहते थे और वे पूरी तरह से जीत के हकदार थे।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए भेजने का गलत फैसला किया और कुल मिलाकर पिच का आकलन भी गलत किया। मैकुलम ने कहा, मुझे लगता है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, हमने उस टॉस पर विचार किया और कहा कि क्या हमने अवसर गंवा दिया। हमें उम्मीद नहीं थी कि विकेट इतना अच्छा खेलेगा और इसलिए शायद हम थोड़ा गलत फैसला कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed