{"_id":"59896b3c4f1c1baf348b45c3","slug":"england-defeated-south-africa-in-fourth-test-and-win-the-series-by-3-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड का चमत्कारिक प्रदर्शन, 19 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में हराया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड का चमत्कारिक प्रदर्शन, 19 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में हराया
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 08 Aug 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम
- फोटो : birmingham mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 19 साल बाद अपने घर में हरा कर चार टेस्ट मैचों की सीरिज 3-1 से जीत ली है। इंग्लैंड ने 177 रनों से दक्षिण अफ्रीका को चौथे टेस्ट में हराया। इंग्लैंड के 380 रनों के लक्ष्य का पीछा करती दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 202 रनों पर आल आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन ने 4 और स्टुअर्ट ब्राड ने 3 विकेट लिए।
इंग्लैंड के मोईन अली ने मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में 75 रन बनाए। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 380 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। उसके दोनों ओपनर महज 18 रनों के स्कोर पर चलते बने।
विज्ञापन
इंग्लैंड के मोईन अली ने मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में 75 रन बनाए। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 380 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। उसके दोनों ओपनर महज 18 रनों के स्कोर पर चलते बने।
विज्ञापन
अमला के आउट होने तक दक्षिण अफ्रीका मैच में बना रहा
इंग्लैंड टीम
- फोटो : hindustan times
हाशिम अमला ने 83 रन बनाए। अमला के रहते तक दक्षिण अफ्रीका मैच में बना रहा। मोइन अली ने उन्हें 83 के व्यक्तिगत स्कोर पर पगबाधा कर दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया। कप्तान फाफ डू प्लेसी ने 60 रन बनाकर मैच में वापसी की कोशिश की। एंडरसन ने उन्हें आउट कर दक्षिण अफ्रीका की रही सही उम्मीद खत्म कर दी।
चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका की हालत काफी खराब थी
दक्षिण अफ्रीका टीम
- फोटो : hindustan times
चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका की हालत काफी खराब थी। उसके 184 रनों पर छह विकेट गिर गए थे। बाद में चार विकेट धड़ाधड़ गिर गए और इंग्लैंड ने आसानी से मैच जीत लिया। मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 362 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 226 रन बनाए थे।